बिहार में इस जगह बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, स्थापित होगा सबसे बड़ा 33 फिट का शिवलिंग।

देखा जाए तो बिहार अलग-अलग क्षेत्रों में अपना रिकॉर्ड बनाये हुए है, इसी कड़ी में अब बिहार का नाम दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनवाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। आपको बता दें कि बिहार के मोतिहारी में रामायण मंदिर के निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। राम जानकी पथ के कैथवलिया में जानकी नगर में देश का सबसे बड़ा मंदिर का निर्माण हो रहा है। सूत्रों के अनुसार137 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का स्ट्रक्चर तैयार होगा। गौरतलब है कि निर्माण में सामाग्री मंदिर के ओर से दी जाएगी।

हालांकि मंदिर निर्माण कार्य से स्थानीय लोग काफी खुश है।आपको बता दें कि वर्ष 2012 में हुए शिलान्यास हुआ था। जो कि अब वर्ष 2023 में निर्माण कार्य पर बल दिया जा रहा है। यह मंदिर 108 एकड़ में बन रहा है। यह 1080 फीट लंबी, 540 फीट चौड़ी और 270 फीट ऊंची होगी। सूत्रों के अनुसार इस मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित की जाएगी। शिवलिंग की ऊंचाई 33 फीट व गोलाई 33 फीट होगी। वहीं वजन 200 मीट्रक टन के करीब होगा।

शिवलिंग पर जलाभिषेक हेतु 30 फीट ऊंचा छत भी बनेगा। हालांकि 200 मिट्रिक टन का शिवलिंग स्थापित करने के बाद उसका वजन थामने हेतु मजबूत सड़क व पुल होना भी आवश्यक है। इसके लिए चकिया-कैथवलिया के बीच मज़बूत सड़क भी बनाया जाएगा। बताते चले कि इस रामायण मंदिर परिसर का नाम जानकी नगर रखा गया है। वहीं विराट मंदिर में 16 मंदिर बनेंगे, साथ ही 4 आश्रम और एक गोपुरम होगी। इसके अतिरिक्त सबसे उंचा शिखर 270 फीट का होगा।

वहीं 180 फिट के 4 शिखर होंगे। एक शिखर की उंचाई 135 फीट होगी। जबकि 108 फीट की ऊंचाई वाले 6 शिखर होंगे। आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि जानकी की पूजा व भंडारा का आयोजन 10 मई को होगा। तथा मंदिर के निर्माण कार्य में जो भी सामग्री लगेगा उसका खर्च महावीर मंदिर धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर के निर्माण को लेकर सरकर से भी बात हो रही है। सरकार ने निर्माण में मदद का आश्वासन दिया है।

Join Us