भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह समेत इन दिग्गज कलाकारों ने रचाई दो शादी, जाने और देखें उनकी तस्वीरें।

सिनेमा की चमचमाती दुनिया में जोड़ियां बनने और बिगड़ने का दौर कोई नया नहीं है। कई बार एक्ट्रेस अपने को-एक्ट्रेस पर फिदा हो जाते हैं। कइयों का शादी से पूर्व ही ब्रेकअप हो जाता है तो कई शादी के कुछ वक्त के बाद ही डिवोर्स ले लेते हैं। वहीं, कुछ की जोड़ियां ताउम्र चलती हैं। आपने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में सुना और देखा होगा कि इस स्टार ने दूसरी स्टार से शादी कर ली।

ऐसे में आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने दो-दो शादियां की है। आइए जानते हैं कि इस फेहरिस्त में कौन-कौन से स्टार्स शामिल हैं…?

मनोज तिवारी भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर के लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं। 52 साल के मनोज तिवारी दो शादियां कर चुके हैं। इस एक्टर ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। इनसे एक बेटी ऋति हैं। वहां, कोविड में 49 की उम्र में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। इनसे दो बेटियां हैं। सुरभि भी पेशेवर सिंगर हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह दो शादियां कर चुके हैं और कथित तौर से तीन। पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम देवी से पहली शादी की। एक साल के बाद 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस अभिनेता ने ज्योति सिंह से 2018 में दूसरी शादी रचाई थी। दोनों तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। ज्योति ने पवन सिंह सहित ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा जाता है कि पवन सिंह ने पहली शादी रीना रानी से की थी, जो भोजपुरी एक्ट्रेस है।

भोजपुरी स्टार अभिनेता यश कुमार दो शादियां कर चुके हैं। उन्होंने इंडस्ट्री की हॉट केक से शादी रचाई थी, जिससे एक बेटी आदिति सिंह हैं। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद भोजपुरी की लुलिया निधि झा पर फिदा हो गए थे। दोनों लंबे वक्त तक रिलेशन में रहने के बाद पिछले साल मई में शादी की थी। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री मिलती रहती है।

Join Us