सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, लगाया 2022 का दूसरा शतक, हिटमैन के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 100 रन बना लिए हैं। विश्व का कोई अन्य बल्लेबाज 1000 रन के आंकड़े को भी नहीं पार कर सका है। सूर्या ने 49 गेंद में शतक लगाया। यह उनका टी20 इंटरनेशनल 2022 का दूसरा शतक है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड को छू लिया है। रोहित शर्मा ने 2018 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में दो शतक जमाए थे। इससे पहले टी20 विश्व कप में सुर्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 200 से ज्यादा रन बनाए थे।

बात मैच की करें तो भालत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 191 रन बनाए। सूर्या ने 51 गेंद पर नाबाद 111 रन बनाए। 11 चौका और 7 छक्का लगाया। तेज गेंदबाज टिम साउदी ने पारी के आखिरी ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर स्कोर को 200 रन के अंदर ही रोक दिया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने यह मैच बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

बता दे सुर्यकुमार यादव ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बावजूद टीम इंडिया यह मैच नहीं जीत सकी थी। यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए महत्वपूर्ण है। तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश के वजह से रद्द कर दिया गया था। ऐसे में टीम इंडिया ने यह मुकाबला जीतकर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है।

32 वर्षीय सुर्यकुमार यादव ने 2022 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अभी तक 30 मैच की 30 पारियों में कुल 1151 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाया है। यानी 11 दफा 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। इस दौरान 188 का स्ट्राइक रेट है। वे 6 बार नॉट आउट रहे हैं। 105 चौके एवं 67 छक्के जड़े हैं।

Join Us