सोनू सूद ने की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका को लिए दिलाई जगह, बोले- अब कोई नही हटाएगा स्टॉल और जल्द आऊंगा चाय पीने।

बिहार के पटना की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका अपना स्टॉल खोलने के बाद से ही सुर्खियों में है। पटना नगर निगम ने प्रियंका का बोरिंग रोड से स्टॉल हटा दिया था। जिसके बाद प्रियंका भावुक होते हुए कह रही थी कि यह बिहार है, जहां लड़कियों की औकात सिर्फ किचन तक सीमित है। फिर ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका के समर्थन में अभिनेत्री अक्षरा सिंह आ गईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि यहां सब देखने वाले दर्शक हैं, जब तक की लड़की वैश्या ना बने। अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद प्रियंका गुप्ता की मदद के लिए आगे आए हैं।

सोनू सूद ने ट्वीट कारगिल वर चाय वाली प्रियंका की मदद करने का दावा किया है। सूद ने लिखा है कि प्रियंका की चाय दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी गई है। अब प्रियंका को कोई वहां से नहीं हटाएगा। इसके साथ सूद ने जल्द ही बिहार आकर प्रियंका के हाथों से चाय पीने की बात कहीं है।

बता दें कि राजधानी के बोरिंग रोड पर गिर गए चाय वाली प्रियंका का स्टाल नगर निगम ने पुनः हटा दिया है। जिस बाद प्रियंका ने रोते हुए इंटरनेट पर वीडियो साझा किया है। वह कह रही है कि यह बिहार है, जहां लड़कियों की औकात सिर्फ किचन तक सीमित होती है। मैं खुद की औकात भूल गई थी। मुझे चूल्हा चौका और शादी करना चाहिए था। व्यापार मेरे लिए नहीं है। मैं अपनी तमाम फ्रेंचाइजी को बंद कर रही हूं। सभी के पैसे रिटर्न कर दूंगी। घर को लौट रही हूं। शुक्रिया नगर निगम, शुक्रिया बिहार, शुक्रिया सिस्टम।

Join Us