ऑस्कर अवार्ड की रेस में शामिल RRR, कांतारा और द कश्मीर फाइल्स , इन भारतीय फिल्मों ने भी बनाई जगह

पिछले वर्ष की सबसे लोकप्रिय व सफल फिल्मों में से एक कांतारा अब 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी जगह बनाने जा रही है। दरसल इस फिल्म ने एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दो प्रमुख श्रेणियों बेस्ट पिक्चर के साथ-साथ बेस्ट एक्टर में अपना स्थान बनाया है। तेलुगु फिल्म RRR और भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छेलो शो भी कंटेंशन लिस्ट में पहुंच गई हैं। फिल्म के ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में आने को लेकर कांतारा के निर्देशक एवं मुख्य कलाकार ऋषभ शेट्टी ने खुशी जाहिर की। ट्वीट कर उन्होंने लिखा-हमें बहुत खुशी है कि कांतारा को द ऑस्कर क्वालिफिकेशंस मिले हैं।

उन्होंने उन सबका दिल से शुक्रियादा किया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। आप सबके साथ से हम इस यात्रा को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। अब इंतजार है ऑस्कर में इसके चमकने का। आपको बता दें कि 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन सूची में देशभर की 301 फिल्में शामिल हुई हैं। इस सूची में शामिल होने वाली फिल्में नॉमिनेशन तक पहुंचने के लिए लोगों की वोटिंग के लिए योग्य हो जाती है। हालांकि इससे पूर्व राजामौली की RRR बेस्ट ओरिजिनल स्कोर केटेगरी में नॉमिनेशनंस की वोटिंग हेतु क्वालीफाई हो गई है।

इसके साथ ही भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छेलो शो भी कंटेंशन लिस्ट में शामिल हो चुकी है। हालांकि कांतारा को लेट एंट्री के तौर पर शामिल किया गया है। आपको बता दें कि इन फिल्मों के अतिरिक्त संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने कंटेंशन लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही आर माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट, कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोणा, इरविन निझल, मराठी फिल्म मी वसंत राव व तुझ्या साठी कही ही इस सूची में शामिल हैं।

शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑल दैट ब्रीद्स व कार्तिकी गोंसाल्वीस की द एलिफेंट व्हिसपरर्स कंटेंशन लिस्ट में शामिल हुई हैं। दरसल कंटेंशन लिस्ट में आने वाली सभी फिल्में वोटिंग के माध्यम से नॉमिनेशंस में पहुंचेंगी। बता दें कि नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग 12 से लेकर 17 जनवरी तक होगी। उसके बाद 24 जनवरी को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस घोषित किये जाएंगे। मालूम हो कि अबकी बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के लिए बेहद खास होने वाले हैं, क्योंकि ऑस्कर की विभिन्न केटेगरीज में कई भारतीय फिल्में अपनी दावेदारी ठोक रही हैं।

Join Us