न्यूयॉर्क के तर्ज पर बिहार के इस शहर में तारामंडल का होगा निर्माण, जानें निर्माण के बाद कब होगा शुरू।

बिहार के दरभंगा जिले में तारामंडल सह विज्ञान संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही लोगों के लिए इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। यह तारामंडल पूरी तरह से न्यूयॉर्क मॉडल पर आधारित है। आधुनिक तरीके से इस तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है। खबर के अनुसार यहां के कंसलटेंट न्यूयॉर्क के ही हैं। यह तारामंडल अपने आप में बेहद शानदार होगा जबकि दरभंगा में निर्माण होने वाले तारामंडल के लिए 164 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है।

दरभंगा में निर्माण हो रहे तारामंडल के प्रोजेक्ट इंजीनियर अब्दुल बारी ने जानकारी दी कि दरभंगा में न्यूयॉर्क की तर्ज पर तारामंडल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके कंसलटेंट न्यूयॉर्क से ही हैं। यह भारत और बिहार का नंबर वन तारामंडल बनेगा। इस तरह मंडल में आधुनिकता का समावेशन किया जा रहा है जिससे यहां के नजदीकी के लोगों को काफी लाभ होने वाला है।

प्रोजेक्ट इंजीनियर अब्दुल बारी ने जानकारी दी कि यहां तारामंडल के अतिरिक्त साइंस म्यूजियम को भी तैयार किया जा रहा है जिससे यहां के बच्चों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बच्चों को तारामंडल में साइंस से संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी और उन्हें साइंस के साथ अपने आगे की पढ़ाई में भी काफी मदद मिल सकती है। इस तारामंडल में अंतरिक्ष के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रहों और उपग्रहों के बारे में भी बच्चों को रोचक जानकारी मिलेगी। वहीं खगोलीय विद्या के बारे में भी बताया जाएगा।

164 करोड़ रूपए के बजट से दरभंगा में तैयार होने वाला यह तारामंडल यहां के लोगों को विज्ञान संग्रहालय के साथ खगोलीय ज्ञान और तारों की सैर कराएगा। इसके प्रथम फेज में 74 करोड़ की लागत से कार्य किया जा चुका है। इसके दूसरे फेज का कार्य चल रहा है जिसे दिसंबर महीने तक पूरा होने का अनुमान है। इस तारामंडल में प्रयोग किए जाने वाले सामग्री को चंडीगढ़ से लाया जा रहा है। तारामंडल घूमने आने वालों के लिए विशेष सुविधा का भी इंतजाम किया गया है जिसमें आपको तारामंडल के अंदर ही कैफेटेरिया की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही पार्किंग से लेकर गार्डन तक की व्यवस्था यहां पर की जा रही है।

Join Us