बिहार पवेलियन का पंकज त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, उन्होंने कहा राज्य में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं।

बिहार में फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं, हर वर्ष आयोजित होने वाले फिल्म बाजार में प्रदेश को पहले से हिस्सा लेना चाहिए था। ये तमाम बातें फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गोवा में 28 नवंबर तक चलने वाले 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मौके पर आयोजित फिल्म बाजार में बिहार पवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बिहार की थीम पर सुपरहिट फिल्म बनाई जा सकती है, तो बिहार में फिल्म की शूटिंग क्यों नहीं? प्रदेश में हर फिल्मी थीम के लिए शानदार शूटिंग साइड मौजूद है।

बता दें कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एयरटेल पंकज त्रिपाठी बिहार से ताल्लुक रखते हैं और प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में अपना और बिहार का मान सम्मान बढ़ाया है। इससे पूर्व कला, संस्कृति और युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने पंकज त्रिपाठी का स्वागत बिहार पवेलियन में किया। सचिव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार पवेलियन का अवलोकन किया।

सचिव बंदना प्रेयसी ने बिहार पवेलियन में मौजूद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बिहार में सरकार की ओर से फिल्म बनाने वालों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। फिल्म उद्योग से संबंधित लोगों को लुभाने के लिए राज्य के शूटिंग साइट के बारे में बताएं। उन्होंने कहा है कि बिहार में जो फिल्म पॉलिसी बन रही है उस पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी से सलाह ली जाएगी। पंकज त्रिपाठी जब बिहार आएंगे तब उसे फिल्म पॉलिसी पर मंथन किया जाएगा।

Join Us