पटना में यहां बनेगा मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, अंडर ग्राउंड पाथ-वे होगा तैयार

राजधानी पटना स्मार्ट सिटी की एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पटना जंक्शन के नजदीक बकरी बाजार वाले स्थान पर तकरीबन 3.38 एकड़ में ट्रांसपोर्ट हब बनाने की कवायद शुरू हुई है। यहां सेंकेंड फ्लोरष अंडरग्राउंड, ग्राउंड और फस्ट मिला कर टोटल चार फ्लोर में तकरीबन 296 गाड़ियों के लगाने की कैपिसिटी रहेगी। इंतजार के बाद स्मार्ट सिटी के परियोजनाओं में तेजी आने से बकरी बाजार वाले स्थान की साफ-सफाई पूर्ण की गयी है। निर्माण कंपनी के द्वारा ले-आउट करने के लिए मार्किंग और खुदाई का कार्य शुरू किया गया है।

स्मार्ट सिटी के इस परियोजना को भवन निर्माण निगम के द्वारा बनाने का कार्य शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक गोविंदा कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी इस परियोजना को तैयार करेगी। योजना के तहत इस पर तकरीबन 67 करोड़ की लागत आनी हैं। कंपनी को जून 2023 में इस परियोजना को पूरा करना है। मालूम हो कि भारत सरकार के द्वारा स्मार्ट सिटी तमाम योजनाओं को अगले साल जून तक पूर्ण करने के आदेश दिये गये हैं। लिहाजा सभी प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य पूरा करने की कोशिश जारी है।

पटना जंक्शन पहुंचने के लिए मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब से 440 मीटर सब-वे का निर्माण जारी है। इसमें 340 मीटर अंडरग्राउंड रहेगा। सब-वे में एस्केलेटर, अग्निशामक, ट्रैवलेटर और वॉकवे, लाइट, एड्रेनेज सिस्टम और लइडी स्क्रीन होंगे। इससे लोग डायरेक्ट जंक्शन परिसर निकलेंगे। तकरीबन 70 मीटर अंडरग्राउंड पाथवे का निर्माण पूर्ण हो गया है।

Join Us