Mother Dairy Franchise: मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लें कमाई करें लाखों में, यह है फ्रेंचाइजी लेने की पूरी जानकारी।

Mother Dairy Franchise: अगर आप छोटे इंवेस्टमेंट से कोई बड़ा काम करना चाहते हैं, तो मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेना आपके लिए अच्छा हो सकता है। मदर डेयरी काफी सारे डेयरी प्रोडक्ट बनाती है। इनकी मार्केट में खूब डिमांड है। अमूमन फ्रेंचाइजी लेने वालों को मदर डेयरी के प्रोडक्ट्स बेचने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होती है। लोग खुद मदर डेयरी फ्रेंचाइजी पर आकर दूध व अधिकतर प्रोडक्ट्स ले लेते हैं।

अगर कोई मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी (Mother Dairy Franchise) लेकर काम शुरू करना चाहता है तो हर महीने लाख रुपये आसानी से कमा सकता है। अगर आप कुछ ऐसे ही काम करने की प्लान कर रहे हैं तो यहां मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी का पूरे तरीके के बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने पर कितना पैसा खर्च करना पड़ता है, इसकी जानकारी यहां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Amul Franchisee Registraion कर अमूल के साथ शुरू करें बिजनेस, होगी अच्छी कमाई।

मदर डेयरी के प्रोडक्ट्स।

बता दें कि मदर डेयरी फ्रेंचाइजी (Mother Dairy Franchise) में दूध से निर्मित उत्पाद और अन्य खाद्य प्रोडक्ट की बिक्री होती हैं। डेयरी प्रोडक्ट के अलावा कंपनी खाद्य पदार्थों, फल, खाद्य तेलों, सब्जियां, अचार, जैम, फलों के रस जैसी चीजें यहां पर बेचती हैं। मदर डेयरी देश की एफएमसीजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में शामिल है। मदर डेयरी के फिलहाल देश में लगभग 2500 रिटेल आउटलेट हैं। कंपनी तेजी से विस्तार करने पर फोकस कर रही है। अधिकतर कंपनियां अपना नेटवर्क विस्तार के लिए फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाती हैं, इसी तरह की कोशिश मदर डेयरी कर रही है। यही वजह है कि फिलहाल मदर डेयरी फ्रेंचाइजी को लेना सुलभ है।

कितनी प्रकार की मदर डेयरी फ्रेंचाइज?

मदर डेयरी (Mother Dairy Franchise) अपनी दो प्रकार की फ्रेंचाइजी देती है। इसमें एक मदर डेयरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी है, जिसमें मिल्क बूथ फ्रेंचाइज में कई किस्म के डेयरी प्रोडक्ट की बिक्री कर मुनाफा कमा सकते है। वहीं मदर डेयरी की आइसक्रीम फ्रेंचाइजी ले सकते है। इस फ्रेंचाइजी में एक आइसक्रीम पार्लर को खोल सकते हैं। यहां पर अधिक इन्वेस्ट की आवश्यकता नहीं पड़ती है, और ठीक ठाक आमदनी हो सकता है।

जाने मदर डेयरी प्रोडक्ट की रेंज।

मदर डेयरी फ्रेंचाइजी (Mother Dairy Franchise) में कई प्रकार के उत्पाद की बिक्री के लिए एवलेबल होते हैं। अमूमन टोकन मिल्क, प्रीमियम फुल क्रीम मिल्क, फुल क्रीम मिल्क, स्टैंर्डडाइज्ड मिल्क, गाय का दूध, टोंड मिल्क, डाइट मिल्क, सुपर- टी मिल्क, अल्टीमेट दही, मिस्टी दही, क्लासिक दही, लस्सी, फ्लेवर्ड मिल्क बॉटल, प्लेन छाच, फ्रेश पनीर, चीज़ स्लाइस, बटर, चीज़ स्प्रेड, फ्रूट योगर्ट, गाय घी, मिल्क शेक, डेयरी वाइटनर जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।

जानें मदर डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए इन्वेस्ट की राशि।

मदर डेयरी फ्रेंचाइजी (Mother Dairy Franchise) के लिए आपको एक इन्वेस्ट राशि चाहिए होती है। यह निवेश लोकेशन के मुताबिक कम या अधिक हो सकता है। अगर आपके पास पहले से ही भूमि है, तो कम इन्वेस्ट में काम हो सकता है। अमूमन 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक के इन्वेस्ट की आवश्यकता पड़ती है। इस इन्वेस्ट में ब्रांड फीस क लिए 50,000 रुपये शामिल होते हैं।

मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी के लिए ऐसे करें कंपनी से संपर्क।

मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी (Mother Dairy Franchise) के लिए आपको इसके मुख्य कार्य कार्यालय से संपर्क करना बेहतर विकल्प है। आप बिना किसी बिचौलियों के चक्कर मे पड़े आप सीधा मुख्य कार्यालय से संर्पक करें, मुख्य कार्यालय का पत्ता, ईमेल, वेबसाइट नीचे दिए हुए हैं, जहां से आप अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या मुख्य कार्यालय विजिट कर सकते हैं।

  • Mother Dairy Fruit and Vegetable Private Limited, A-3, सेक्टर-1, नोएडा, उत्तर प्रदेश-201301, संपर्क नंबर: 120-4399500, 120-4399501
  • ईमेल आईडी : [email protected]
  • मदर डेयरी के वेबसाइट विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें।
Join Us

8 thoughts on “Mother Dairy Franchise: मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लें कमाई करें लाखों में, यह है फ्रेंचाइजी लेने की पूरी जानकारी।”

    • Sorry
      Franchise leney pe one lakh ke income nhi hai
      Keuki mother dairy bahut sara product sejan me nhi de pati jiyada booth aur franchise khulwaney ke wajah se ye sabhi ke demand pura nhi kar pati jaisey ke ghee flewar lassi kuch icecreem aur fastival me to pura mall bhejtey hi nhi hai
      May islea ye bta rha hu ke mera ek dost ne franchise le rkha hai

      Reply
  1. मैं मदर डेयरी के लिए इच्छुक हूं परंतु मैं बूंदी से बूंदी का रहने वाला हूं क्या आप यहां पर दे सकते हैं मदर डेयरी की पेंचाई पूरी जानकारी दीजिएगा

    Reply

Leave a Comment