जानिए कितना कमाते हैं मनीष कश्यप, ये रहा उनसे जुड़ी हुई पूरी इनसाइड स्टोरी

आज बात एक निडर पत्रकार की जिन्होंने अपने पत्रकारिता के बदौलत एक अलग पहचान बनाई है। आज बात होगी मनीष कश्यप की, जिन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता के दम पर पूरे देश में एक नई मिसाल पेश की है।

सन ऑफ बिहार बिहार के नाम से लोकप्रिय मनीष कश्यप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी शानदार, बेवाक और निर्भिक पत्रकारिता से देशभर के लोगों के दिलों में विशेष जगह बनाई है। वह पूरे देश में घूम-घूमकर अपने सच तक युटुब चैनल के जरिए सरकार की असफलताओं, विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों को उजागर करते रहते हैं।

मनीष कश्यप का पूरा नाम “त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप है। इनका जन्म 9 मार्च 1988 को बिहार के पश्चिम चम्पारण के डुमरी महानावा गांव में हुआ। इनके पापा उदित कुमार तिवारी भारतीय सेना में पदस्थापित हैं। उनके एक भाई हैं जो एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं।

उन्होंने अपने शुरुआती पढ़ाई गांव से पूरी की और आगे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कंप्लीट की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने किसी निजी कंपनी में नौकरी करने के बजाय बिहार वापस आए और जनता की आवाज बनकर प्रशासन और शासन के भ्रष्टाचार और सफलताओं के खिलाफ डट गए और पत्रकारिता को अपना करियर बना लिया।

मनीष कश्यप ने 13 जुलाई 2018 को सच तक के नाम से अपना यूट्यूब चैनल खोला। तब से ही उन्होंने सरकार के विकास कार्यो में हो रहे गड़बड़ियों और खामियों को बेहद ही बुलंद आवाज के साथ उठाना शुरू कर दिया। समाज के विभिन्न मुद्दों को उन्होंने बारी-बारी से उठाकर प्रशासन और सरकारी तंत्रों के खिलाफ हल्ला बोला।

मनीष कश्यप की बेवाक और निर्भीक भरी पत्रकारिता लोगों को काफी अच्छी लगती है। वह शुरू से ही जनता के पक्ष और देश सेवा की बात करते हैं और प्रशासन तंत्र क्या सफलताओं के बारे में जनता को बताते रहते हैं। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर वीडियो बनाकर जनता को उनके अधिकार और हक के विषय में बताया है। उन्होंने लोगों को कहा है कि शासन और प्रशासन का तो हमें कैसे ठग रहे हैं और अपना उल्लू किस तरह सीधा कर रहे हैं।

मनीष कश्यप विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें केवल 9239 वोट मिले थे। काफी लोगों को मनीष कश्यप के कमाई के बारे में उत्सुकता होती है। तो बता दें कि सोशल साइट Blade वेबसाइट के मुताबिक मनीष कश्यप हर महीने में तकरीबन 31K$ से 498K$ के बीच कमाते हैं , अगर भारतीय रुपए में बात करें तो इनकी आमदनी तकरीबन 25 लाख से लेकर 4 करोड़ तक के बीच हो सकती है।

Join Us