LPG Gas Dealership: गैस एजेंसी खोलकर करें मोटी कमाई, जानिए लाइसेंस और आवेदन का पूरा प्रोसेस।

LPG Gas Dealership: देश में एलपीजी की तीन गवर्नमेंट कंपनियां हैं जो एलपीजी डिस्‍ट्रीब्‍यूटरशिप देने का काम करती है। एलपीजी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। एलपीजी एजेंसी के लिए अप्लाई करने वाले का मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके डिसटीब्यूटरशिप के लिए अप्लाई के लिए अखबारों में अधिसूचना जारी किया जाता है।

डिस्ट्रीब्यूटरशिप से मोटी कमाई।

अब देश में बड़ी तादाद में लोगों के घर के किचन में रसोई गैस सिलेंडर पहुंच चुका है। मोदी सरकार न्यूज़ वाला स्क्रीन के तहत देश के गरीब तबके में खूब सिलेंडर बांटे हैं। इस कारण देश में सिलेंडर की खपत खूब बड़ी है आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी भी होगी। अगर आप (LPG Gas Dealership) शुरू करना चाहते हैं तो आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। रसोई गैस सिलेंडर एजेंसी खोल कर मोटी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए निवेश भी मोटी रकम करनी होगी।

ये भी पढ़ें: पैन और आधार लिंक करने का झंझट खत्म! सरकार ने नया नोटिस किया जारी।

ये कंपनियां देंगी डिस्ट्रीब्यूटरशिप

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडेन गैस की डिस्ट्रीब्यूटरशिप (LPG Gas Dealership) देती है। एचपी गैस के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत गैस के लिए भारत पैट्रोलियम में डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती है‌। डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कंपनियों ने नियम निर्धारित किए हैं, जिसके तहत एजेंसी का लाइसेंस किसी शख्स को मिलता है।

LPG Gas Dealership

डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए नोटिफिकेशन।

एलपीजी डीलरशिप के लिए समय-समय पर कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटरशिप (LPG Gas Dealership) के लिए आवेदन निकालती हैं। इस संबंध में ‘एलपीजी वितरक चयन’ की वेबसाइट पर नोटिफिकेश की जानकारी मिलती है। अगर किसी सेक्टर में एक से ज्यादा योग्य उम्मीदवार हो जाते हैं, तो लकी ड्रॉ से रसोई गैस एजेंसी बांटी जाती है।

आवेदन प्रक्रिया।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पोर्टल के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटरशिप (LPG Gas Dealership) के कंपनियां ऑफलाइन या ऑनलाइन आवदेन मंगाती हैं। आवदेन के बाद उम्मीदवार का इंटरव्यू होता है। इसमें कई मापदंड पर नंबर दिए जाते हैं। इसी बेस्ड पर उम्मीदवार का मूल्यांकन होता है। फिर इंटरव्यू का रिजल्ट जारी होता है। अगर आपका नाम रहता है, तो आपके द्वारा मिली जानकारी का सत्यापन कर कंपनियां गैस एजेंसी अलॉट करती हैं।

फील्ड वेरिफिकेशन।

नगरपालिक, मेट्रो शहर और ग्रामीण एरिया में वितरण और ऑपरेशन की परमिशन मिलती है। अगर आप डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण हेतु एजेंसी (LPG Gas Dealership) लेना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप 14.2 केजी से ज्यादा वजन के सिलेंडर नहीं वितरण कर सकेंगे। लाइसेंस मिलने से पूर्व वितरण एजेंसी के लिए क्रेडेंशियल्स का फील्ड सत्यापन होगा। कागजातों और जिस भूमि पर रसोई गैस के लिए वितरण एजेंसी खोलना चाहते हैं उसका लाइसेंस देने वाली एजेंसी के OMC अफसरों की समिति द्वारा वेरीफिकेशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: झड़ते बालों से हो गए है परेशान? अपनाएं डर्मेटोलॉजिस्ट के ये 5 समाधान।

जमीन के लिए मापदंड।

भूमि की जांच का मतलब ये है कि जहां आप एजेंसी (LPG Gas Dealership) खोलना चाहते हैं, वहां गाड़ी के पहुंचने के लिए किसी भी मौसम में सड़क होनी जरूरी है। जिस भूमि पर एलपीजी सिलेंडर स्टोर के लिए गोदाम का निर्माण होगा। अगर भूमि आपके नाम पर है तो ठीक है। वरना न्यूनतम 15 वर्ष की लीज पर आपको भूमि को लेना होगा। अगर लाइसेंस के लिए आपका सलेक्शन होता है, तो आपको खुद गोदाम का निर्माण करना होगा।

आवेदन शुल्क।

एलपीजी वितरण केंद्र (LPG Gas Dealership) के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन का भारतीय होना अनिवार्य है। इसके साथ एलपीजी की एजेंसी हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवार का मैट्रिक पास होना जरूरी है। आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही फैमिली का कोई मेंबर ऑयल मार्केटिंग कंपनी में नौकरी ना करता हो। गैस एजेंसी के लिए अप्लाई करने का अधिक से अधिक शुल्क 10 हजार रुपए है। यह नन रिफंडेबल होता है।

एलपीजी एजेंसी के लिए लागत।

एलपीजी वितरक एजेंसी (LPG Gas Dealership) के लिए लगभग 15 लाख रुपये की आवश्यकता होती है। ये खर्च मूल रूप से सिलेंडरों को स्टोर करने, गोदाम निर्माण और एजेंसी के दफ्तर बनवाने में खर्च होता है। दफ्तर निर्माण के साथ ही पासबुक प्रिटिंग हेतु कंप्यूटर एवं प्रिंटर आदि की आवश्यकता पड़ती है।

ये भी पढ़ें: सीटेट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जाने आवेदन और एग्जाम की तिथि।

इन्हें मिलेगा प्राथमिकता।

जानकारी के लिए आपको बता दें की सरकार द्वारा तय मापदंडों के अनुसार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन (LPG Gas Dealership) के लिए सामान्य श्रेणी के लोगों को 50 फ़ीसदी रिजर्वेशन दी जाती है इसके अलावा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के लोगों के लिए भी रिजर्वेशन का प्रावधान होता है। एलपीजी वितरण केंद्र के लिए भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, पुलिस सेवा, सशस्त्र बल, राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है

Join Us

Leave a Comment