ईशान किशन ने खेली ऐतिहासिक पारी, बना दिया कई रिकॉर्ड, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक…

बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली। तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में दोहरा शतक लगाकर ईशान किशन ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें और भारतीय टीम के चौथे खिलाड़ी बने हैं। मैदान के चारों ओर ईशान ने एक से बढ़कर एक स्ट्रोक लगाए। बांग्लादेश के सभी गेंदबाजों की खूब पिटाई की। 50 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाने के बाद 85 गेंद में सेंचुरी फिर 103 गेंद में 150 रन का आंकड़ा पार करने के बाद मात्र 126 गेंद में दोहरा शतक लगा दिया।

ईशान किशन ने चौके-छक्कों की बरसात कर बाउंड्री से 156 रन जुटाए और कुल 210 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। सबसे कम गेंदों में डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया। ईशान सबसे युवा डबल सेंचुरियन बल्लेबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के विरुद्ध उच्चतम निजी स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2011 वर्ल्ड कप में मीरपुर ग्राउंड पर 175 रन बनाए थे।

ईशान किशन से पहले यह कारनामा रोहित शर्मा सबसे ज्यादा तीन दफा वनडे अंतरराष्ट्रीय में दोहरा शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के अलावा वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, फखर जमान, क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल के नाम वनडे अंतरराष्ट्रीय में दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 2010 में दोहरा शतक जड़ा था। दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा आते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में अंतिम दोहरा शतक 2018 में लगा था, तब पाकिस्तान टीम के फखर जमां ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नॉटआउट 210 रन बनाए थे।

Join Us