बिहार राज्य में अब सड़क पर लहरिया कट मारना पड़ेगा महंगा, CCTV कैमरे के जरिये पहचान कर होगी कार्रवाई

बिहार के पटना समेत पूरे बिहार राज्य में किसी भी जगह पर तेज रफ्तार से कार या बाइक चलाने वालों पर अब शख्त कार्रवाई की जाएगी। दरसल ऐसे तेज गति से कार या बाइक चलाने वाले सभी लोगों के खिलाफ व्यापक स्तर पर पूरे बिहार में अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि इस मामले में सभी एसपी को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया हैं। पुलिस इनके खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाएगी। इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी।

एटीसी गंगावर ने बताया कि बाइकर्स गैंग के अतिरिक्त नदी में चलने वाली सभी नाव की ओवरलोडिंग पर भी पुलिस महकमा की पैनी नजर रहेगी। दरसल नदियों में होने वाले हादसे रोकने हेतु पुलिस इन के परिचालन पर भी नजर बनाये रखेगी। क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। इसके लिए विशेष तौर से रणनीति तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कि ऑपरेशन प्रहार के तहत 2022 के दौरान सभी संगीन मामले में 88649 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दरसल नए साल की पहली प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि बिहार की सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले, निर्धारित सिमा से ज्यादा रफ्तार पर बाइक चलाने वालों पर पुलिस अब कार्रवाई करेगी। सड़कों पर लगे CCTV कैमरे के माध्यम से लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। नए वर्ष के मौके पर राजधानी पटना में गंगा पाथ-वे सहित कुछ अन्य जगहों पर बाइकर्स गैंग के हुड़दंग मचाने से जुड़े वीडियो सामने आया था। इनकी पहचान कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। आगे उन्होंने कहा कि नए साल में डायल-112 को और सुदृढ़ किया जाएगा।

इस ऑपरेशन को अंजाम देने गठित विशेष वज्र कंपनी ने बीते वर्ष में हत्या के 5916 आरोपित, पुलिस पर हमला करने के 3857 आरोपित, हत्या की कोशिश में 17419, एससी-एसटी उत्पीड़न मसमले में 4988 व अन्य मामलों में 56467 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग मौकों पर 2695 अवैध हथियार व 11727 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि औसतन प्रतिमाह 7387 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रति माह 493 हत्या व 321 पुलिस पर हमला के आरोपित है। बता दें कि 2022 में गिरफ्तारी में टॉप 5 जिले में पटना- 24408, गया-5183, मुजफ्फरपुर-4451, सारण-4147, मोतिहारी- 3600 आरोपित शामिल है।

Join Us