IIT पटना से बिहार के लाल शुभम का प्लेसमेंट, गूगल ने दिया 80 लाख का पैकेज, भविष्य में बनना चाहते है IAS

बिहार के लाल शुभम ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के छात्र शुभम को गूगल ने 80 लाख रूपए का सालाना पैकेज ऑफर किया है। शुभम खगड़िया से आते हैं। पिता सुशील कुशवाहा राजनीतिज्ञ और बिल्डर हैं। दादा स्व सतीश प्रसाद सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री की कमान संभाल चुके हैं। कभी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ ना होने के चलते शुभम ने अपने प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाया है।

इतने बड़े परिवार से आने के बाद भी शुभम के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। परिवार के सदस्य पटना में ही रह कर गुजर-बसर करते हैं। शुभम कहते हैं कि आर्थिक तंगी बहुत ज्यादा थी। एक-एक रुपए के लिए सोचना पड़ता था। विपरीत परिस्थितियों के बीच माता-पिता ने पढ़ाई पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सफलता का श्रेय माता-पिता को देने वाले शुभम दसवीं की पढ़ाई खगौल डीएवी पब्लिक स्कूल से की फिर दानापुर के पार्क माउंट पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

Pic- Bhaskar

शुभम बीटेक के तीसरे साल के छात्र हैं। गूगल से 80 लाख रुपए सालाना पैकेज का ऑफर मिलने के बाद शुभम काम के साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी करेंगे। शुभम आईएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। ढाई महीने का इंटर्नशिप करने के बाद बाद वे रेगुलर हो जाएंगे। शुभम ने कहा कि उनकी पढ़ाई में मां का खूब सहयोग रहा है। शुभम के इस कामयाबी से माता-पिता खुशी से गदगद हैं।

Join Us

Leave a Comment