भारतीय बाजार में होंडा के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की एंट्री, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स।

कोई भी छोटे–छोटे काम को पूरा करने में स्कूटर एक अहम भूमिका निभाने का काम करता है। दरअसल स्कूटर को चलाना बेहद आसान है। विगत कुछ दिनों में पेट्रोल वाली स्कूटर के स्थान पर बिजली से चलनी वाली स्कूटर का प्रचलन बढ़ गया है। इससे कम खर्च में लोगों को अच्छी बचत हो रही है।

पेट्रोल वाली स्कूटर के रुप में एक्टिव स्कूटर को काफी पंसद किया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को काफी सुविधा होगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी होंडा की ओर से अपने कई इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स पर काम किया जा रहा है। कंपनी से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2025 तक होंडा कंपनी की ओर से कम से कम 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में होंडा का सबसे प्रथम इलेक्ट्रिक स्कूटर EICMA 2022 में अनवील किया गया था। इसे होंडा ने EM1e का नाम दिया था।

Honda EM1 Electric Scooter में रिमूवल बैटरी देखने को मिलता है। वहीं यह मोपेड सिंगल चार्ज में 40 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। यह स्कूटर 92 प्रतिशत चार्जिंग पर 59 किमी की रेंज देने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है क्योंकि इसे युवाओं को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है। वही इस स्कूटर में इसके आगे और पीछे की ओर एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया गया है। Honda EM1e में हब – माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की ओर से इस ईवी में 10 इंच के रियल और 12 इंच के फ्रंट व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक वहीं टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क देखने को मिलेगा।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल यूरोप में वर्ष 2023 के जुलाई महीने तक लॉन्च की जा सकती है और ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद इसे भारतीय बाजार में भी जल्द ही लॉन्च करने की उम्मीद है। इसकी बैटरी कैपेसिटी के बारे में कोई खबर नहीं आई है।

Join Us