होंडा का इलेक्ट्रिक स्कूटर EM1e EICMA 2022 में हुआ पेश, जनिए इसके फीचर्स और रेंज।

EICMA 2022 में Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 40 किमी की सिंगल चार्ज रेंज प्रदान करेगा। इंडिया में यह पेश किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर फिलहाल निर्माता ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है, मगर यह इसके यूरोपीय मार्केट में पेश किए जाने की पुष्टि हो गई है। यूरोपीय मार्केट में EM1 e होंडा का पहला इलेक्ट्रिक दोपहिया होगा। होंडा 2025 तक वर्ल्ड लेवल पर 10 या ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल लांच करने का प्लान बना रही है।

इन दिनों Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर के पेश की सटीक डेट नहीं बताई गई है और ना इसकी प्राइस के बारे में कोई जानकारी दी गई। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2023 की गर्मी के दिनों में पेश किया जाएगा। यूरोप में स्कूटर सबसे पहले लॉन्च होगा। भारत तथा अन्य बाजारों में इसे पेश किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर होडा ने जानकारी नहीं दी।

Honda EM1 e के मॉडल में ‘EM’ का अर्थ इलेक्ट्रिक मोपेड है और होंडा ने कहा कि मॉडल का मकसद युवाओं को लुभाना है, जो आसान तथा मजेदार शहरी परिवहन की खोज में हैं। EM1 e में स्मूथ स्टाइल के साथ ही एक कॉम्पैक्ट तथा फ्लैट सरफेस है। डिजाइन फ्यूचरिस्टिक दिखता है, मगर इसे बहुत हद तक पारंपरिक रखने का प्रयास किया गया है।

इसके टर्न को इंडिकेटर्स हैंडलबार पर सेट हैं, वहीं एलईडी हेडलैम्प यूनिट का फ्रंट एप्रन है। इसमें ग्रैब रेल दिया गया है। ई-स्कूटर को सिटी में छोटी सफरों के लिए डिजाइन किया गया है।सिंगल चार्ज रेंज में Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर 40 किमी है। कंपनी ने इसके बैटरी पैक को विभिन्न टेंपरेचर और उमस लेवल, वाइब्रेशन और प्रभाव से निपटने के लिए बनाया गया है।

Join Us