ग्रामीण वेशभूषा देख लोग समझे गांव की अनपढ़ महिला वह निकली एक IPS अधिकारी

IPS अधिकारी सरोज कुमारी के घर दोगुनी खुशियां मनाने का अवसर है। दरसल सरोज कुमारी को एक साथ दो जुड़वा बच्चे हुए है। इनमे से एक बेटा व एक बेटी है। इसकी जानकारी स्वयं IPS अधिकारी सरोज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह शेयर करके दी है। IPS सरोज कुमारी ने अपने दोनों बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भगवान ने आशीर्वाद स्वरूप बेटा-बेटी दिए हैं। उनके द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे है। गुजरात पुलिस में सेवा दे रही IPS अधिकारी और राजस्थान की बेटी सरोज कुमारी के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है।

अक्सर वर्दी में नजर आने वाली यह IPS बच्चों के जन्म के मौके पर अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि को नहीं भूलीं है। बच्चों को जन्म देने के बाद अपनी पारंपरिक ग्रामीण वेशभूषा लहंगा चूनरी में नजर आई हैं। IPS सरोज कुमारी के पति मनीष सैनी भी दिल्ली के जाने-माने डॉक्टर है। इनकी शादी वर्ष 2019 के जून में हुई थी। उनके पति डॉक्टर मनीष सैनी ने भी अपने नवजात बच्चों की तस्वीरें शेयर की हैं। IPS सरोज कुमारी का जीवन संघर्ष उन लोगों के लिए एक मिसाल है जो ये सौचते है कि, सरकारी स्कूल में पढ़कर कुछ नहीं किया जा सकता।सरोज की शुरुआती पढ़ाई गांव बुडानिया के सरकारी स्कूल से हुई है।

वह 2011 बैच की IPS अधिकारी हैं। साथ ही वह इकलौती IPS हैं, जो माउंट एवरेस्ट फतह करने के मिशन में शामिल हुई थी। बता दें कि, उन्हें कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों हेतु कोविड-19 महिला योद्धा का अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने लॉकडाउन के समय जरूरतमंद लोगों को खाना देने के लिए साथी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पुलिस रसोई शुरू की थी, और रोजाना 600 लोगों तक भोजन पहुंचाया गया था। गुजरात पुलिस की IPS अधिकारी सरोज कुमारी ने अपने जानदार काम से अपनी पहचान बनाई है. जब वह बोटाद एसपी थीं उस वक्त कई महिलाओं को जिस्म फरोशी के जाल से बचाया था।

वडोदरा में बारिश के दौरान लोगों को रेस्क्यू करते हुए भी इनकी फोटो वायरल हुईं थी। उनके भाई व पूर्व सरपंच रणधीर सिंह बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया था कि, उनकी बहन उनके गांव से प्रथम महिला IPS हैं। हालांकि इन दोनों बच्चों का जन्म लगभग 2 माह पहले हुआ है। स्वास्थ्य कारणों से वे हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्हें 4-5 दिन पहले ही घर लाया गया है। बता दें कि, IPS सरोज कुमारी का जन्म राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड के गांव बुडानिया में बनवारी लाल मेघवाल व सेवा देवी के घर हुआ है। वर्तमान में वह सूरत DCP के पद पर कार्यरत हैं। वह बोटाद जिले में SP भी रह चुकी हैं।

Join Us