बिहार में दिखने लगा सर्दी का असर, जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान।

बिहार में सर्दी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार सबसे ठंडा शहर गया, बांका और भागलपुर का सबौर रहा। इन शहरों में तापमान लुढ़क गया है। गया में न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बांका और भागलपुर के सबौर में 10 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा में अंतर कम होते ही प्रदेश के कई शहरों में ठिठुरन बढ़ी है। कनकनी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीण एरिया में ठंड ने पूरी तरह अपना पैर पसार दिया है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले दो से तीन दिन में तापमान और नीचे गिरेगा और कनकनी बढ़ेगी।

मौसम विभाग की मानें तो बिहार के मौसम पर उत्तरी पश्चिमी हवा का प्रभाव दिख रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फीली हवा का असर मौसम पर साफ देखा जा रहा है। राजधानी पटना में मंगलवार को देर शाम काफी ठंड हवा हवा चली। मौसम का ये प्रभाव अन्य जिलों में भी दिख रहा है। जिसके चलते ग्रामीण बाजार व शहरों के अलग-अलग चौक-चौराहे पर अलाव जलाने शुरू हो गए हैं। शहरी क्षेत्रों में शाम होते ही धूप समाप्त हो जा रही है। देर शाम से ही लोग गर्म कपड़े में दिखने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तापमान और लुढ़केगा।

बिहार के बाकी शहरों में राजधानी पटना का न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य शहरो में भागलपुर में 14.0, गया का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी चंपारण में 13.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर में 15.1, भागलपुर के सबौर में 10.0 डिग्री, सुपौल में 14.8 और अररिया में 15.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उसके अलावा शेखपुरा में 12.4, पूर्वी चंपारण में 12.6 और जमुई में 12.6, औरंगाबाद में 10.6 डिग्री सेल्सियस और सीतामढ़ी में 10.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Join Us