बिहार से नेपाल के बीच सीधी ट्रेन सेवा, पूर्णिया के रास्ते जा सकेंगे विराट नगर, जाने कब शुरू होगा परिचालन।

बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। बहुत जल्द भारत से नेपाल के बीच डायरेक्ट रेल सेवा शुरू होने जा रही है। अब तक के इतिहास में पहली दफा पूर्णिया के रास्ते लोग ट्रेन से नेपाल के विराट नगर तक पहुंच सकेंगे। इससे आवाजाही की सुविधा बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार को भी नया आयाम मिलेगा। इंडियन रेल के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

कहा जाता है कि मार्च 2023 तक रेल सेवा प्रारंभ हो सकती है। अपने खातोली पर पूर्णिया पहुंचे एनएफ रेलवे के जोनल मैनेजर अंशुल गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्णिया से जोगबनी के रास्ते नेपाल के विराटनगर तक रेलवे ट्रैक बिछाने का काम काफी पहले से जारी है। विराट नगर के कस्टम्स यार्ड तक संपर्कता हो चुकी है, पर बुद्धनगर के नजदीक जमीन अधिग्रहण को लेकर पेच फंसा हुआ है। इसका निराकरण भी जल्द हो जायेगा। पूर्णिया आने का एक उद्देश्य यह भी है।

उन्होंने बताया कि नेपाल से रेल संपर्क ता के लिए यह कोशिश बहुत दिनों से चल रही थी। अब मार्च 2023 तक विराटनगर तक सवारी ट्रेन शुरू किए जाने की संभावना है। इस दौरे में न केवल जमीन अधिग्रहण के मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे, बल्कि रेलवे की आमदनी में बढ़ोतरी करने के लिए नेपाल के कारोबारी भी मीटिंग करेंगे।

बता दें कि भारत का नेपाल से गहरा संबंध रहा है। दोनों मुल्कों के बीच रोटी-बेटी का संबंध दशकों से चली आ रही है। दोनों मुल्कों में बसे लोग अपने बेटियों की शादी सहज तरीके से करते हैं। नेपाल के विभिन्न शहरों में पूर्णिया और गुलाब बाकी कई बेटियों की घर है। यह नेपाल में रहने वाले परिवार की बेटियां हैं। दोनों ही मूल के लोग परिवारिक और सामाजिक रिश्ते में बंधे हुए हैं। सीधी रेल सेवा को शुरू हो जाने से लोगों को सहूलियत होगी।

व्यावसायिक लिहाज से नेपाल से डायरेक्ट कनेक्टिविटी इलाज भी मानी जा रही है क्योंकि इंडियन मार्केट की आमदनी नेपाल पर बहुत हद तक आश्रित है। इंडिया से खाद्यान्न, उर्वरक सहित नमक, तेल कई सामान नेपाल जाता है और नेपाल से कई सामान भारत आते हैं।

Join Us