CTET 2023 Notification: CTET 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द, जानें कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट।

CTET 2023 Notification Update: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एडुकेशन नई दिल्ली द्वारा जारी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का परिणाम जारी हो चुका है और अब अभ्यर्थियों को अगले नोटिफिकेशन का इंतजार है। दरसल अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं कि कब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा CTET परीक्षा 2023 के आवेदन का नोटिफिकेशन कब जारी होगा, हालांकि इसे लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही हैं। जैसा कि CTET Exam 2022 में लगभग 40 लाख अभ्यर्थियों द्वारा फार्म भरा गया था, जिसमें से लगभग 9 लाख उत्तीर्ण हुए थे।

CTET 2023 Notification जाने कब आएगा नोटिफिकेशन।

ऐसे में जो अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए थे उन अभ्यर्थियों को अब CTET Exam 2023 के आवेदन का इंतजार हैं। आपको बताते चलें कि CTET Exam 2023 का नोटिफिकेशन मई 2023 में जारी हो सकता है जैसा कि वर्ष में 2 बार CTET के द्वारा परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। मालूम हो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा वर्ष में 2 बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( CTET ) के लिए आवेदन फार्म भरवाया जाता हैं।

CTET 2023 Notification : जाने कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट

CTET Result 2022 का परिणाम आने के बाद अब अभ्यार्थी जो अनुत्तीर्ण हुए हैं वह CTET Exam 2023 में आवेदन करने के लिए काफी बेसब्री से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स एवं अन्य सूत्रों के अनुसार CTET 2023 के लिए नोटिफिकेशन मई माह के पहले एवं दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अगर आप अपना या अपने दोस्त का सीटेट मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहती हैं तो आप नीचे दिए गए संपूर्ण प्रक्रिया को अच्छे से पढ़े और उसके अनुसार वेबसाइट से अपना सीटेट सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

  • डिजिलॉकर खोलने के बाद आप पर क्लिक।
  • इसके बाद आप आप Teacher Eligibility Test Certificate पर क्लिक करें।
  • अलगे पेज पर आप अपना रोल नंबर (Roll Number) और आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका CTET Certificate Marksheet Download हो जाएगा।

CTET 2023 Notification फॉर्म भरने हेतु योग्यता।

सीटेट फॉर्म भरने के लिए डीएलएड अभ्यार्थी 10+2 के साथ उनका शिक्षक प्रशिक्षण अर्थात डीएलएड में में प्रथम वर्ष में उतीर्ण होना अनिवार्य है। वही B.Ed कर रहे छात्रों के लिए सीटेट फॉर्म भरने के लिए स्नातक के साथ-साथ B.Ed में प्रथम वर्ष में उतीर्ण होना जरूरी है।

Join Us