गोपालगंज के डुमरिया पुल का निर्माण शुरू, लोगों के लिए सुलभ होगी यात्रा।

गोपालगंज जिले के डुमरिया में गंडक नदी के ऊपर नये सेतु के निर्माण का सपना अब हकीकत में बदल जाएगा, क्योंकि अधूरे सेतु का निर्माण काम काफी तेजी से शुरू हुआ है। गणेश राम डोकानिया नामक कंस्ट्रक्शन सेतु का निर्माण कंपनी करा रही है। 137 करोड़ में सेतु का निर्माण होना है। फिलहाल धंसे पिलर तक एप्रोच रोड तथा अन्य जरूरी काम तेजी से जारी हैं।

बता दें कि डुमरिया में गंडक नदी पर निर्माण होने वाले नये सेतु का निर्माण काम 2011 से ही बंद था। नये पुल के निर्माण को लेकर एनएचएआइ इससे पहले चार दफा टेंडर निकाल चुका है, मगर कोई संवेदक तैयार नहीं हुआ। नये सेतु के निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए 18 महीने की समय निर्धारित की गयी है। कंपनी के कर्मियों के मुताबिक साल 2023 के आखिर तक पुल का निर्माण काम पूर्ण हो जाने की उम्मीद है।

ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर परियोजना के तहत गंडक नदी से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 27 के लिए गंडक नदी पर नये पुल का निर्माण साल 2008 में प्रारंभ हुआ था। तब पुल निर्माण को लेकर 88 करोड़ की राशि निर्धारित थी। साल 2011 में बन रहे सेतु का एक पाया अचानक ही धंस गया। फिर निर्माण कंपनी पीसीएल काम छोड़ कर भाग गयी। तब से यह काम लंबित है।

बता दें कि गंडक नदी पर बने डुमरिया पुल से एनएच 27 गुजरता है तो राजधानी दिल्ली से गुवाहाटी को जोड़ता है। डुमरिया में निर्माण पुराना पुल दो लेन का है और राष्ट्रीय राजमार्ग 27 फोरलेन का हो चुका है। 1974 में निर्मित डुमरिया सेतु एक दशक से खराब है। हर वर्ष 10 से 12 बड़े दुर्घटना होते हैं। कई स्थानों पर पुल के पाये में दरार पड़ गए हैं। स्थानीय प्रशासन फूल के कंपन करने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे चुके हैं, ऐसे में हर समय हादसे को लेकर डर बना रहता है।

Join Us