बेगूसराय में एशिया के सबसे चौड़े ब्रिज निर्माण की कवायद शुरू, उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार जाना होगा आसान

बिहार के बेगूसराय के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सिमरिया में गंगा पार करने के लिए अब लोगों को पल भर भी नहीं लगेगा। बता दी गंगा नदी पर एशिया का सबसे चौड़ा एक्स्ट्रा डोजेज, स्टे केबल छह लेन ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने के कगार पर है। इस सेतु का निर्माण कार्य अगले साल यानी 2023 के आखिर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ब्रिज के निर्माण होने से मोकामा के लोगों को बड़ा तोहफा मिलेगा।

बता दें कि यह 1137 करोड़ रुपए खर्च कर टोटल 8.15 किमी लंबे इस ब्रिज का निर्माण पूरा किया जाना है, जिसमें 1.865 किमी लंबे इस ब्रिज के औटा तथा सिमरिया दोनों ओर अप्रोच रोड शामिल है। प्रोजेक्ट इंजीनियर विजय कुमार बताते हैं कि हाथीदह में पांच पिलर तथख सिमरिया में गंगा नदी के दोनों साइड पर दो पाया पर सेग्मेंट लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण होने से पुल निर्माण का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

बता दें कि एशिया के सबसे चौड़ी ब्रिज का पूरा लोड केबल पर होगा। नई टेक्नोलॉजी से निर्माण होने वाले इस पुल की चौड़ाई 34 मीटर होने से आवाजाही में सहूलियत होगी। पुल के दोनों तरफ 13-13 मीटर चौड़ा तीन लेन का सड़क होगा। वही ब्रिज के दोनों और डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ का निर्माण होगा। जिस पर बाइक, साइकिल या पैदल सवार यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही छह लेन ब्रिज पर लाइट का प्रबंध होगा।

Join Us