बिहार में ठंड ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड, पटना सहित गया, भागलपुर व दरभंगा में इस दिन से बदलेगा मौसम

बिहार में ठंड का कहर अब जानलेवा साबित होना लगा है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि ठंड ने बिहार में सभी पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिया है। 64 साल पहले इतनी ठंड पड़ी थी। मौसम विज्ञान के अनुसार शनिवार को नया पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी व उत्तरी भारत में प्रवेश करेगा। बादल व ठंडी हवाओं के के कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड सहित पूरे पहाड़ी इलाके में बर्फबारी होगी। जिससे राजधानी पटना, दरभंगा, गया, भागलपुर, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों के मुकाबले मैदानी क्षेत्रों में ठंड और भी बढ़ेगा।

यदि निजी अस्पतालों को जोड़ दे तो यह ग्राफ और भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 2-3 दिनों में ठंड और बढ़ेगी उत्तर पूर्व के 6 जिलो को छोड़कर शेष स्थानों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी है। पटना सहित बिहार में के 4 शहरों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। सुपौल, अररिया, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में 2 दिनों तक घने कोहरे छाए रहेंगे। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे 10 डिग्री पर चला गया। शाम होते ही हवा से कनकनी बढ़ जा रही है।

कड़ाके की ठंड के चलते लोग पूरे दिन अपने घरों में दुबकने को मजबूर है। हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत दैनिक मजदूरों को हो रही है। जो इस भीषण ठंड में भी काम पर जा रहे हैं। वहीं ठंड की वजह से हॉस्पिटलों में भी मरीजों की भीड़ बढ रही है। मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। वहीं अगर बिहार के गोपालगंज जिले की बात करें तो यहां सदर अस्पताल के कार्डियोलॉजी में स्थिति बेकाबू हो रही है, सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुने मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान अब तक यहां 3 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। हालांकि यह आंकड़ा सिर्फ सदर अस्पताल का है।

ठंड को मद्देनजर रखते हुए मौसम विज्ञान ने भीषण शीत दिवस की चेतावनी दी है। बता दें कि शनिवार को पूर्णिया, डेहरी(रोहतास), सबौर(भागलपुर), मोतिहारी भी कोल्ड डे की चपेट में रहे। राज्य में सबसे कम तापमान फारबिसगंज में रहा। यहां गुरुवार को तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान के अनुसार भागलपुर, समस्तीपुर किशनगंज, गाया व बाल्मीकिनगर में 9 डिग्री, भागलपुर व पूर्णिया में 9.8 डिग्री, गया में 9.6, सबौर व पूर्वी चंपारण में 9.5 डिग्री, नवादा में 9.2 डिग्री, सिवान व रोहतास 8 डिग्री और शेखपुरा में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Join Us