बिहार राज्य में जातीय जनगणना का दौर शुरू, पहले चरण में मकानों पर डाले जाएंगे नंबर

बिहार के विभिन्न जिलों में शनिवार से जातीय जनगणना प्रारंभ हो गयी। पहले फेज में आवासीय घरों पर नंबर डाले जा रहे हैं। गोपालगंज में 30 लाख की आबादी की गणना होगी। चार नगर निकाय में 92 वार्ड तथा 230 पंचायतों में गणना हेतु 6875 प्रगणक तथा 1145 पर्यवेक्षक लगाये गए हैं। रिजर्व पर्यवेक्षक में 101, रिजर्व प्रगणक में 625 रखे गए हैं। वहीं 138 फील्ड ट्रेनर, 198 गणना टीम को रखा गया है।

बता दे कि प्रगणक पंचायत के गांवों से लेकर शहर के घरों के बीच जाकर घरों का सूचीकरण करेंगे। मकानों का सूचीकरण का काम आगामी 21 जनवरी तक पूरा कर लेना है। इसके साथ तमाम गृह मालिकों से स्वघोषण पत्र पर दस्तखत करायेगे। जातीय गणना के लिए प्रगणक से पर्यवेक्षक को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। डीएम ने जानकारी दी कि जातीय गणना के लिए 6875 प्रगणक तैनात किए गये है, जिसमें 625 प्रगणक रिजर्व है। वही 1145 पर्यवेक्षक में 101 पर्यवेक्षक को रिजर्व में है। जिन्होंने जिले के 230 पंचायतों और 92 शहरी वार्डो में गणना करेंगे। इस तरह जिले के तकरीबन 30 लाख की आबादी की जातीय गणना होनी है।

जिला चार्ज पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के आदेश पर तमाम प्रखंड व नगर निकाय के कार्यपालक अफसरों ने गणना की मॉनीटरिंग प्रारंभ कर दी है। जाति गणना को लेकर 198 टीम बनाया गया है। इन प्रगणको तथा पर्यवेक्षक को प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देकर जातीय गणना को लेकर परिपूर्ण किया गया है। वही पंचायत के मुखिया व अन्य प्रतिनिधियों को जातीय गणना में मदद करने का आदेश दिया गया है, जिससे प्रगणकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

Join Us