बिहार पुलिस में हजारों पदों पर बंपर बहाली, 62 हजार नए पदों पर होगी भर्ती, कवायद शुरू

वर्दी की चाहत रखने वाले युवाओं को जल्द ही सुनहरा मौका मिलने वाला है। बिहार पुलिस में तकरीबन 62,000 पदों पर भर्ती होगी। इसकी शुरुआत एक से दो महीने में हो जाएगी। फिलहाल सिपाही के लगभग 6500 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शेष 15,000 से ज्यादा पदों पर चरणबद्ध तरीके से बहाली की जाएगी। नए पदों के सृजन का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट को भेजा जाएगा।

सिपाही की भर्ती की याचना जल्द ही पुलिस मुख्यालय ने बीते दिनों जिला और इकाइयों से सिपाही के खाली पदों का ब्यौरा मांगा था। यह आंकड़ा मुख्यालय को मिल गया है। बिहार पुलिस में फिलहाल स्वीकृत सिपाहियों को पद में से लगभग 6500 पद खाली है। पुलिस मुख्यालय रोस्टर क्लियरेंस में लगी हुई है। अधिकारियों की मानें तो दिसंबर या जनवरी में हर हाल में सिपाही के इन पदों की अधियाचना केंद्रीय चयन पर्षद को भेजा जाएगा।

बता दें कि फिलहाल पुलिस के विभिन्न वर्गों में 1.52 लाख के लगभग स्वीकृत बल हैं। जल्द नए पद सृजित होंगे। अधिकारियों के अनुसार गृह विभाग में दारोगा, चालक सिपाही, एएसआई, हवलदार, सिपाही के लगभग 74 हजार पदों के सृजन की कार्यवाही जारी है। इनमें 56 हजार के करीब ऐसे पद होंगे, जिन्हें सीधी बहाली से भरा जाएगा।

वहीं, दारोगा के सृजित में से आधे पदों के अतिरिक्त एएसआई और हवलदार के पदों को प्रोन्नति से बहाली की जाएगी। प्रोन्नति वाले पदों में एएसआई और हवलदार के पद आते हैं। अफसरों के अनुसार पदों के सृजन का कार्य लास्ट फेज में है। कागजी कार्रवाई के पश्चात इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Join Us