Bihar Teacher Vacancy : बड़ी ख़बर, बिहार के लोग ही बन सकेंगे बिहार में शिक्षक, जानें शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 के बारे में, FAQ के साथ।

Table of Contents

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में पहली 12वीं वर्ग तक के शिक्षकों की नियुक्ति आयोग के जरिए होगी। इसके लिए परीक्षा आयोग लेगा। कोई भी उम्मीदवार अधिकतम तीन बार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। कौन आयोग परीक्षा लेगा, राज्य सरकार बाद में जिम्मेदारी तय करेगी।

Key Point of Bihar Teacher Vacancy

बता दें कि राज्य में पहले स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति (Bihar Teacher Vacancy) होती थी। साल 2006 से नियोजन कर मानदेय आधारित शिक्षकों की बहाली होने लगी‌‌ फिर एक ओर इनकी योग्यता पर प्रश्न उठने लगे और दूसरी ओर शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTET/STET) क्लियर करने वाले अभ्यर्थी को अपनी मेहनत का फायदा होता नहीं दिखा।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) के लिए कैबिनेट बैठक ने नए नियमावली पर दी स्वीकृति

जानकारी हो कि साल 2006 से ग्राम पंचायतों तथा नगर निकायों के जरिए प्रदेश में शिक्षकों की बहाली हो रही थी। 17 साल बाद इसमें बड़ा फेरबदल किया गया है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में सोमवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, अनुशासनिक, स्थानांतरण, कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली को स्वीकृति दी गई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसकी नोटिस जारी कर दी है। इसके साथ-साथ शिक्षक नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) की क्या है आहर्ता

नई नियमावली में स्पष्ट हो गया है कि सीटीईटी और बीटीईटी (Bihar Teacher Eligibility Test) पास ही आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही, बिहार के स्थायी रहनेवाले ही अप्लाई कर सकेंगे। पहले से नियोजित शिक्षक चाहें तो इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें उम्र सीमा में अधिकतम 10 साल तक सशर्त छूट मिलेगी। नई बहाली नियमावली सोमवार से लागू हो गई है।

ये भी पढ़े : Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply : अब इस योजना से बेटियों को मिलेंगे 50000 की राशि

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) में पहले के नियोजन प्रक्रिया और अभी की नियुक्ति प्रक्रिया में अंतर

आयोग के जरिए नियुक्त शिक्षक प्रदेश सरकार के कर्मचारी कहे जाएंगे। विदित हो कि अब तक ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों के जरिए शिक्षकों की बहाली होती थी। नियमावली में यह स्पष्ट कहा गया कि साल 2012 से पहले बहाल एवं कार्यरत शिक्षक, जो दक्षता परीक्षा पास होंगे, उनके लिए शिक्षक पात्रता एग्जाम में उत्तीर्णता अनिवार्य नहीं होगी।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) के लिए उम्र सीमा

  • प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र पहली अगस्त को 18 साल।
  • माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में न्यूनतम उम्र 21 साल होगी

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) में कोटिवार अधिकतम उम्र सीमा वही होगी, जो प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर प्रावधानित होंगे।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) में अनुकंपा पर बहाली की सुविधा

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) नियमावली के अंतर्गत नियुक्त विद्यालय
उम्मीदवारों के सेवाकाल में मृत्यु पर उनके आश्रित की अनुकंपा पर निुयक्ति के संदर्भ में अलग से प्रावधान होगा।

आयोग को पदों की लिस्ट भेजेगा विभाग: शिक्षा विभाग शिक्षकों के पद पर डायरेक्ट बहाली के लिए जिलास्तर पर खाली पदों की गणना कर रोस्टर क्लीयरेंस व सूची आयोग को सौंपेगा। विभाग की अधियाचना के संदर्भ में आयोग विज्ञापन निकालेगा। आयोग के द्वारा संचालित परीक्षा के बेस्ड पर हुई अनुशंसा के संदर्भ में बहाली होगी।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) द्वारा 3 लाख बहाली करेगा आयोग

बिहार राज्य में अलग-अलग वर्ग के लगभग 3 लाख शिक्षकों के पद रिक्त हैं। अब आयोग के जरिए इन पदों पर बहाली होगी। वहीं, साल 2006 से लेकर अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) ग्राम पंचायतें और नगर निकायों के जरिए हुई हैं।

Bihar Teacher Vacancy New Rules 2023 FAQ:

1. बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) नियमावली का नाम क्या रखा गया है?

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2023 इसका नाम रखा गया है।

2. बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) के तहत किन विद्यालयों के शिक्षक की होगी भर्ती?

बिहार राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा चलने वाले विद्यालयों में अध्यापक (शिक्षक) की भर्ती किए जाएंगे।

3. इनकी कोई अलग पहचान भी होगी?

हाँ, ये नियुक्त शिक्षक, नियोजित शिक्षकों के जैसे मानदेय वाले नही होंगे और न उससे पहले नियुक्त स्थायी शिक्षकों के संवर्ग में होंगे। क्योंकि इन सभी के लिए नए संवर्ग का गठन किया गया है।

4. नियोजित और नियुक्ति में अंतर

नियुक्ति संवर्ग के शिक्षक सीधे बिहार राज्य सरकार के नियंत्रण के अधीन होंगे। सरकारी कर्मी कहे जाएँगे। मानदेय नहीं बल्कि वेतन पर काम करेंगे। सरकारी सेवकों की पूरी सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।

5. क्या इस बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) नियुक्ति प्रक्रिया के लिए कोई परीक्षा होगी?

बिहार सरकार के कैबिनेट के निर्णय के अनुसार बिहार राज्य सरकार की तरफ से तय आयोग इस नए संवर्ग में नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा लेगा। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने BPSC से परीक्षा लेने की उम्मीद मीडिया के बीच जताई है।

6. क्या CTET-STET वालों को भी परीक्षा देनी होगी?

हाँ, इसकी पात्रता स्पष्ट की गई है कि यदि उम्मीदवार बिहार राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार की शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET/CTET) में उत्तीर्ण हो गया है वह ही इसके अभ्यर्थी होंगे। वर्ष 2019 की STET मेरिट प्रतियोगिता परीक्षा या कोई भी ऐसी परीक्षा पास करने को लेकर सवाल-जवाब की गुंजाइश नहीं रखी गई है।

7. क्या 2006 से अबतक नियोजित शिक्षक भी संवर्ग में आ सकते हैं?

हाँ, वर्ष 2006 से अभी तक जो नियोजित पंचायतीराज संस्था एवं नगर निकायों के बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Vacancy) में भागीदारी लेकर इस नए संवर्ग में आ सकते हैं। पात्रता की बाकी सभी शर्तें उनपर भी लागू होंगी।

Join Us

Leave a Comment