बिहार पुलिस सबसे बड़ी भर्ती, जानें कब से शुरू होगा आवेदन की तिथि और योग्यता, (Bihar Police job)

Bihar Police Job: यदि आपका भी सपना है कि बिहार पुलिस में नौकरी करें तो अब कमर कस लीजिये जल्द ही आपका सपना पूरा होने वाला है, क्योंकि बिहार पुलिस में 75 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। कुल 75 हजार 543 नए पदों में 68 हजार 360 पदों पर सीधी भर्ती होगी। शेष के 7 हजार 183 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। नियुक्ति की प्रक्रिया जून से शुरू होने की संभावना है। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि जिन पदों को पर सीधी नियुक्ति होनी है, उनमें DSP, दारोगा, सिपाही और ड्राइवर के पद शामिल है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

फिलहाल इस नई भर्ती से जुड़ा रोस्टर क्लीयरेंस और पदों के वर्गीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही संबंधित भर्ती एजेंसियों को इसकी अधियाचना भेजेंगे। DSP के पदों पर सीधी भर्ती के तहत चयन BPSC के द्वारा, कांस्टेबल के पदों पर चयन केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा एवं सब इंस्पेक्टर के पदों पर चयन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( BPSSC ) द्वारा किया जाता है। ये सभी अपनी अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेंगे। अलग-अलग विज्ञप्तियां निकालेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया के पूरी होने के बाद बिहार में प्रति एक लाख की आबादी पर 183 पुलिसकर्मि हो जाएंगे।

जाने कब से होगा आवेदन।

कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल व एसआई की भर्ती प्रक्रिया मई-जून से शुरू हो सकती है। जल्द ही केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विसेज कमिशन (BPSSC) भी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के हजारों पदों पर भर्ती निकालेगा। आपको बताते चलें कि इसके लिए जो योग्यता होगी वह कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास होना चाहिए। CSBC की इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण में उतीर्ण होने पर किया जाएगा।

आवेदन हेतु योग्यता।

लिखित परीक्षा इंटरमीडिएट (10+2) स्तर की होगी जिसमें बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के स्तर की विस्तृत पाठ्य सामग्री से सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 25 वर्ष रहेगी। बिहार पुलिस एसआई(दरोगा) भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जा सकती है। एसआई के लिए जनरल कैटेगरी की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और कांस्टेबल के लिए 25 वर्ष संभावित है। वहीं आरक्षण नियमों के अनुसार आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी।

Join Us