केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने रचाई शादी, सामने आई शादी की खुबसूरत तस्वीरें।

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए हैं। केएल राहुल और अथिया ने सोमवार, 23 जनवरी को खंडाला में शादी रचाई। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सेरेमनी पूरा हुआ। ये पूरी तरह से निजी रखा गया था। इस रॉयल वेडिंग में स्पोर्ट्स और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों और कपल के करीबी शामिल हुए।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की विवाह की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों को शानदार पेस्टल पिंक आउट्फिट में देखा जा सकता है। अनामिका खन्ना ने इन दोनों के शादी के जोड़ों को डिजाइन किया है।

जानकारी के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी के परिवारों ने सोमवार की रात पार्टी करने की योजना बनाई है। तमाम गेस्ट के साथ परिवार खंडाला वाले बंगले में आफ्टर पार्टी होगा। यहां लाउड म्यूजिक व डीजे के साथ नाच गाना होना है। सभी गेस्ट नए दूल्हा-दुल्हन के साथ ट्रेंडिंग और हिट म्यूजिक पर घूमेंगे।

सुनील शेट्टी ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि वो केएल राहुल के ससुर नहीं वे पिता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन होगा। अथिया शेट्टी के पापा और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी मीडिया से मुखातिब होने बाहर आ गए थे। उन्होंने कुर्ता और पेस्टल पिंक कलर की धोती पहना हुआ था। साथ में बेटे अहान शेट्टी नजर आए। दोनों ने पैपराजी को मिठाई देते हुए हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर पहुंचे थे। इसके अलावा अथिया की फ्रेंड और स्टार किड्स कृष्णा श्रॉफ और अंशुला कपूर ने शिरकत किया। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में नो फोन पॉलिसी रखी गई थी। यानी कि शादी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर ना हो इसके मद्देनजर सभी के फोन कैमरे पर स्टीकर्स चिपकाए गए थे।

Join Us