एअर इंडिया के यात्रियों का रतन टाटा का वेलकम, दिया ‘टाटा का भरोसा’

बुधवार को एअरइंडिया ने ट्विटर पर रतन टाटा के संदेश वाला क्लिप साझा किया। 18 सेकेंड के इस क्लिप में रतन टाटा अपनी आवाज में संदेश देते नजर आ रहे हैं। टाटा संस के Chaitman Emeritus संदेश में यात्रियों का वेलकम कर रहे हैं। यात्रियों को भरोसा देते हुए रतन टाटा कह रहे हैं कि सबसे पसंदीदा एयरलाइन एअरइंडिया को मिलकर बनाया जाएगा। क्लिप में रतन टाटा अपने आवाज में कह रहे हैं कि नए कस्टमर्स का टाटा ग्रुप एअरइंडिया स्वागत करता है। पैसेंजर्स के कंफर्ट और सर्विस के लिहाज से एअरइंडिया को सबसे पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्साहित है।

बता दें कि गत सप्ताह 27 जनवरी को सरकार ने आधिकारिक तौर पर टाटा ग्रुप को एअरइंडिया सौंप दिया है। 69 साल के लंबे समय बाद टाटा ग्रुप में एअरइंडिया की वापसी हुई है। अक्टूबर, 2021 में हुई बोली में 18 हजार करोड रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाकर टाटा समूह ने एअरइंडिया को अपने नाम किया था। अधिकारिक रूप से सौंपने से पूर्व औपचारिकताएं निपटाने में कुछ वक्त लगा।

Up

एअरइंडिया वापसी के दिन से ही टाटा समूह इस को बेहतर करने में जुटी हुई है। बार-बार टाटा समूह ने कहा है कि उसकी पहली कोशिश विमान के ऑनटाइम परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर होगा। यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के गुणवत्ता में सुधार लाने पर टाटा समूह खास ध्यान देगा। पहले दिन से ही इस दिशा में टाटा ग्रुप में काम करना शुरू कर दिया है। उड़ान के पहले दिन चार विमानों पर Enhanced Meal Service पेश करने के साथ इसकी शुरुआत हुई। धीरे-धीरे सभी विमानों पर कंपनी यह सुविधा शुरू करने वाली है।

Join Us

Leave a Comment