500 Note Alert: ₹500 रुपये के नोट को लेकर आप रहें जागरूक, बाज़ार में चल रहा नया खेल, पूरी जानकारी विस्तार में…

500 Note Alert: भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष 2016 में 2000 रूपए और 500 रूपए के नोट जारी किए थे। अब सरकार ने बाजार से 2000 रूपए के नोट वापस लेने की घोषणा कर दी है। 23 मई यानी कल से बैंकों में 2000 के नोट को डिपॉजिट या एक्सचेंज करवा सकते हैं। वहीं इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है। अब कई जाली नोट बदलने वाले गैंग की तादाद बढ़ गई है।

इन लोगों का काम झूठ बोलकर 2000 रूपए के नोट को 500 रूपए में बदलने का ऑफर देकर कई तरीकों से ठगा जा रहा है। इसमें लोगों के साथ 500 कुछ ओरिजिनल नोट के साथ जाली नोट देकर जल्दी बाजी के दौरान नोट बदलने का काम किया जा रहा है। ऐसे में नोट बदलने को दौरान आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। अगर आप आरबीआई कार्यालय के अलावा किसी जगह से नोट ले रहे हैं, तो आपको सावधान (500 Note Alert) रहने की जरूरत है। हालांकि सरकार ने लोगों को बैंक में जाकर नोट बदलवाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: आधार कार्ड में नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर ऐसे कर सकते है अपडेट, जानें पूरी प्रकिया।

500 Note Alert: नकली नोटों की पहचान।

आरबीआई के मुताबिक 500 रूपए के नोटों की कुछ खासियत है। आरबीआई ने इसके कुछ खासियत के बारे में बताया है, अगर ऐसी व्यवस्था 500 रूपए के नोट में नहीं होगी, तो वह ओरिजिनल नहीं होगा। आप काफी आसानी से नकली नोट पहचान सकते हैं। ऐसे में हम लोगों को 500 के नोट के नकली और असली होने में अंतर समझना आना जरूरी है।

500 Note Alert: 500 के वास्तविक नोट खासियत।

  • 500 रुपये के नोट का वास्तविक आकार 66 मिमी× 150 मिमी का है।
  • बीच में बापू का फोटो होगा।
  • देवनागरी लिपि में मूल्यवर्ग अंक 500 लिखा होगा।
  • माइक्रो लेटर्स में ‘India’ एवं ‘भारत’ लिखा होगा।
  • मूल्यवर्ग अंक 500 लिखा होगा।
  • नोट के आगे में व्हाइट स्पेस में देखने पर 500 की तस्वीर दिखाई देगी।
  • पट्टी पर ‘भारत’ तथा ‘RBI’ लिखा होगा।
  • नीचे दाईं ओर ओर ऊपर बाईं ओर बढ़ते हुए फॉन्ट में नंबरों वाला नंबर पैनल होगा।
  • नीचे दाईं तरफ रंग बदलने की स्याही में रुपये के 500 रुपए के चिह्न के साथ मूल्यवर्ग लिखा होगा।
  • दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ का फोटो होगा।

500 Note Alert: नोट के पीछे की खासियत।

  • बाईं तरफ नोट की छपाई का साल होगा।
  • इसमें भारत लोगो के साथ स्लोगन होगा।
  • भाषा पैनल भी होगा।
  • लाल रंग का मोटिफ होगा।
  • देवनागरी लिपि में मूल्यवर्ग अंक 500 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें: बिहार में प्रदूषण जांच केंद्र खोल करें अच्छी कमाई, सरकार दे रही 3 लाख रुपए की सब्सिडी, जाने पूरी प्रक्रिया।

नकली नोट के फर्जीवाड़े को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने आधिकारिक रूप से असली नोट के खासियत के बारे में बताया है भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक पोर्टल से अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Join Us

1 thought on “500 Note Alert: ₹500 रुपये के नोट को लेकर आप रहें जागरूक, बाज़ार में चल रहा नया खेल, पूरी जानकारी विस्तार में…”

Leave a Comment