Connect with us

BIHAR

पटना से देवघर के लिए शुरू होगी सीधी विमान सेवा, केवल 30 मिनट में पहुंचेंगे देवनगरी।

Published

on

बिहार के भक्तजनों को बाबा बैजनाथ के दर्शन करना अब और भी सुलभ होगा। बिहार से देवघर जाने के लिए दूसरा विकल्प मौजूद हैं। लेकिन नौकरी कर रहे लोगों और जिनके पास समय का अभाव होता है उनके लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। जल्द ही इस सेवा की शुरुआत होगी। इंडिगो ने डीजीसीए से नई फ्लाइट सेवा के लिये विंटर सीजन में स्लॉट लिया है।

बता दें कि पटना एयरपोर्ट ने 52 जोड़ी विमानों की लिस्ट जारी की है। 52 विमानों में सबसे ज्यादा इंडिगो की 26 जोड़ी इंडिगो की है और 14 जोड़ी स्पाइसजेट की, गो एयर और एयर इंडिया की चार-चार जोड़ी, दो जोड़ी विस्तारा की, एलाइंस एयर और फ्लाइबिग की एक-एक जोड़ी फ्लाइट हैं। इस नए विंटर शिड्यूल में देवघर-पटना-देवघर इंडिगो की विमान 6ई 7944/ 7945 है।

दीवान कंपनी ने बताया कि देवघर से पटना हवाई अड्डे पर आने में आधे घंटे का वक्त लगेगा। पटना से देवघर के लिए विमान 12:45 बजे लैंड करेगी और 30 मिनट में पहुंचेगी। इस फ्लाइट के सी टीम में शामिल कर लिया गया है और इसके शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा। फिलहाल इस विमान के लिए टिकट की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। नए विमानों में पटना से स्पाइसजेट की सूरत के मध्य डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने वाली है। पटना से रांची के लिए दो विमान हो गई है। 30 नवंबर से नया विंटर शेड्यूल प्रभावी होगा।

नए शिड्यूल में दिल्ली-पटना- दिल्ली सेक्टर के मध्य 18 जोड़ी फ्लाइट हैं। पटना से पहली विमान सुबह 8.25 बजे है। पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए 8.15 बजे थी। दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट 30 अक्टूबर से रात्रि 9.40 बजे उपलब्ध होगी। पहले आखिरी विमान रात 10 बजे तक थी। नये शिड्यूल में दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा फ्लाइट मुंबई तथा कोलकाता के लिए 6-6 विमान है जबकि अहमदाबाद के लिए तीन औरबेंगलुरु के लिए चार और फ्लाइटें हैं।