Connect with us

BIHAR

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी सरकारी धान खरीद

Published

on

बिहार में सरकारी धान की खरीद शुरू होगी। जहां धान की कटाई शुरु हो गई है वैसे जिलों को चिन्हित करके वहीं से धान अधिप्राप्ति करने का आदेश सीएम नीतीश कुमार के द्वारा दिया गया है। वहीं ज्यादा से ज्यादा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा। सीएम के आदेश के बाद अब मंगलवार से कटने वाले जिलों में धान की खरीद प्रारंभ कर दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश में 2 चरणों में धान की खरीद होनी है।

राज्य में मंगलवार से सरकारी धान की खरीदारी शुरू होगी। पूरी पारदर्शिता के साथ धान की खरीदारी करने और दलालों एवं गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा मीटिंग में दिया है। जबकि 11 सूखा प्रभावित जिलों में धान के पैदावार के संदर्भ में सटीक जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है।

सहकारिता सचिव बंदना प्रेयसी ने धान खरीद के संदर्भ में की गई तैयारियों के संबंध में सीएम नीतीश कुमार को जानकारी दी। बता दें कि भारत सरकार ने धान की समान कटोरी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2040 रूपए और ग्रेड ए के लिए प्रति क्विंटल ₹2060 समर्थन मूल्य तय किया गया है। पहले फेज में उत्तर बिहार से धान की खरीद मंगलवार से प्रारंभ होगी जबकि दूसरे फेज में दक्षिण बिहार में 15 नवंबर से धान की खरीद होगी।

खबर की मानें तो 17 फ़ीसदी नमी तक धान की खरीदारी होनी है। जमीन मालिक से ज्यादा से ज्यादा 250 क्विंटल तथा बटाईदार किसान से अधिकतम 100 क्विंटल धान की खरीदारी हो पाएगी। धान खरीद के पश्चात किसानों को 48 घंटे के भीतर डीवीटी के जरिए राशि का भुगतान करना है। अगर किसी तकनीकी वजह से राशि भुगतान में देरी होती है तो इसकी जानकारी जिलाधिकारी को अनिवार्य रूप से देनी होगी।