Connect with us

BIHAR

बिहार में इन 3 जिलों में घर-घर पहुंचेगा गंगा का जल, गया के तेतर जलाशय में जल भंडारण हुआ शुरू।

Published

on

बिहार के बोधगया, राजगीर और गया के लोगों का बड़ा सपना हकीकत में बनाया जा रहा है। गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए मुश्किलों में रहने वाले लोगों के घरों में अब पाइप के जरिए गंगाजल मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार के प्रयास से जल जीवन हरियाली मुहिम के तहत गंगा जल आपूर्ति स्कीम के तहत अब गंगा की पानी यहां तक आ रही है। सीएम नीतीश कुमार ने आज का तेतर जलाशय में गंगाजल के एकत्रीकरण का आरंभ किया।

मुख्यमंत्री नीतीश के बहुप्रतीक्षित ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के तहत गंगाजल आपूर्ति स्कीम पर काम अंतिम दौर में है। गंगा जल के एकत्रीकरण हेतु तेतर जलाशय एवं गया-बोधगया जलापूर्ति प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो गया है। गंगाजल लाने हेतु हाथीदह से मोकामा व मोतनाजे नवादा तक 85 किमी, मोतनाजे से तेतर 23 किमी और मानपुर 28 किमी, टोटल 151 किमी तय कर मोकामा से बोधगया के बीच पाइप लाइन बिछाई गई है। राजगीर में एकत्रित पानी आगे किया जाएगा।

बता दें कि 78500 क्यूबिक मीटर कैपिसिटी वाले आरसीसी टैंक में एकत्रित किया जाएगा। यहां पंप हाउस है। मोकामा के मरांची के इनटेक वेल और पंप हाउस से राजगीर स्थित टैंक में पाइपलाइन के जरिए जल संचयन किया जाएगा। इस पंप हाउस के माध्यम से गया के तेतर के लिए तीन, राजगीर के जल-शोधन उपकरण के लिए तीन और राजगीर जलाशय के लिए तीन पंप स्थापित किए गए हैं। नवादा जल शोधन उपकरण के लिए दो पंप सेट किए गए हैं।

गया के मानपुर के अबगिल्ला में 1.0 एमसीएम जल संचयन के लिए आरसीसी टैंक जलाशय बनवाया गया है। इसके साथ गया-बोधगया जल शोधन उपकरण का निर्माण किया गया है। राजगीार में जलापूर्ति हेतु घोड़ाकटोरा झील और पंचाने नदी के बीच राजगीर जलाशय बनवाया गया है। गंगा जलापूर्ति की पूरी स्कीम के पूरा होने के बाद सीएम नीतीश कुमार इसी माह के आखिर में इसका लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही राजगीर, गया और बाेधगया में घरों में गंगाजल पहुंचने लगेगा।