Connect with us

BIHAR

चकाचक हो रहा है भागलपुर शहर, स्मार्ट सिटी योजना की 396 करोड़ की राशि खत्म, शहरी मंत्रालय को लिखा गया लेटर।

Published

on

भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को शहर स्मार्ट बनाने हेतु आवासन एवं शहरी मंत्रालय के द्वारा मिले तकरीबन 396 करोड़ रुपये की पहली इंस्टालमेंट खत्म हो गयी है। परियोजना पर काम करने के लिए दूसरी और तीसरी के आवंटन हेतु स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा आवासन एवं शहरी मंत्रालय को लेटर लिखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, योजना के लिए शीघ्र ही दूसरी और तीसरी इंस्टालमेंट आ जायेगी। भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पीआरओ पंकज कुमार ने इस बारे में बताते हुए जानकारी दी कि पहले इंस्टालमेंट की राशि तकरीबन 396 करोड़ की राशि खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में जितनी एजेंसी है वह काफी बड़ी एजेंसी है। उसके द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी की काफी सारी योजनाओं पर काम हुआ।

पीआरओ ने जानकारी दी कि शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम को लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सिटी में सोलर लाइट सिस्टम लग रहे हैं। यह सिस्टम काफी जगहों पर लग गया है। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में काफी तेजी से स्मार्ट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि शहर में सैंडिस कंपाउंड शीघ्र ही शहर के आम लोगों के खोला जायेगा।