BIHAR
बिहार की दो महिलाओं को भारत सरकार करेगी सम्मानित, चारों तरफ हो रही है इनके काम की चर्चा

बिहार की दो महिलाओं को भारत सरकार उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 2022 के अवसर पर भारत सरकार इन दोनों महिलाओं को नवाजेगी। आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी बुधवार को पटना जिला प्रशासन के ट्विटर हैंडल से दी गई। दोनों महिलाओं का नाम माया यादव और वंदना कुमारी है। दोनों महिला पटना जिला की वैक्सीनेटर है।
बता दें कि दोनों महिला सबसे ज्यादा कोरोना टीका देने वाले देश के 74 चयनित टीका कर्मचारियों की सूची में 9वें और 10वें स्थान प्राप्त हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार इन दोनों महिलाओं को इस नेक काम के लिए पुरस्कृत करेगी। 74 चयनित टीका कर्मियों में 9वां और 10वां स्थान हासिल होने पर इन्हें पटना जिला प्रशासन ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। माया यादव और वंदना कुमारी दोनों इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। इनके इस काम की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
पटना जिला की वैक्सीनेटर माया यादव और वंदना कुमारी को सबसे ज्यादा कोरोना टीका देने वाले देश के 74 चयनित टीका कर्मियों में 9 वां और 10 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इन्हें भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा ।इन्हें हार्दिक बधाई।@IPRD_Bihar pic.twitter.com/fyrCm3czNJ
— District Administration Patna (@dm_patna) March 2, 2022
पटना जिला प्रशासन ने बुधवार को ऑफीशियली टि्वटर हैंडल से दोनों महिलाओं की पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि पटना जिला की वैक्सीनेटर माया यादव और वंदना कुमारी ने सबसे ज्यादा कोरोना टीका देने वाले देश के 74 चयनित टीका कर्मियों की सूची में में 9वें और 10वें नंबर पर जगह बनाई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने पुरस्कृत करेगी। इन्हें हार्दिक बधाई।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR10 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज