BIHAR
मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर चलने लगेंगी गाडियां, 11 को सीएम नीतीश और गडकरी करेंगे उद्घाटन

11 फरवरी को मुंगेर रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुल पर आवागमन शुरू होने से मुंगेर और बेगूसराय जिले के लोगों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावे खगड़िया, सहरसा, भागलपुर व अन्य जिले के लोगों के लिए आवागमन और भी सुलभ हो जाएगा। वहीं बेगूसराय से झारखंड के देवघर तक सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि इस परियोजना में टोपो लैंड के मुआवजे का पेंच था। बिहार सरकार द्वारा टोपो लैंड के मुआवजे की राशि भुगतान के फैसले के बाद भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हुआ। साथ ही बाकी काम को निर्धारित समय में पूरा किया गया। बिहार सरकार अपने मद से 57 करोड़ रुपए पुल के अप्रोच निर्माण के लिए दी है।

पुल पर आवागमन शुरू होने से मुंगेर से बेगूसराय का आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग सं० 31 मिलेगी। बता दें कि फिलहाल राजेंद्र सेतु पर भारी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है, जिसके वजह से मुंगेर से बेगूसराय जाने के लिए वाहनों को भागलपुर से नवगछिया होते हुए जाना पड़ता है। पुल पर आवागमन शुरू होने से विक्रमशिला सेतु पर लोड कम होगा। बता दें कि साल 2003 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने शिलान्यास किया था।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR10 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज