BIHAR
बिहार पर मौसम की दोहरी मार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन 2 दिन बारिश के आसार

उत्तर पछुआ हवा के प्रभाव से राजधानी समेत पूरे राज्य के अधिकतर जिलों में सर्दी का सितम जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के पटना, गया, छपरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कुंहासा भी छाया रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप नहीं निकली। धूप आंख-मिचौली करती रहीं। राज्य के लगभग 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया है। आने वाले 2 दिनों तक यही स्थिति रहेगी। इस दौरान बारिश की भी संभावना जताई गई है।
24 घंटे के दौरान पटना के अधिकतम तापमान मैं सामान्य से छह डिग्री पारा नीचे लुढ़का है। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री वहीं न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और गया का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस आंका गया। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है।

20 और 21 जनवरी को पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य हिस्से के कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।
राज्य के गया का न्यूनतम तापमान 5.1, पटना का 8.4, मुजफ्फरपुर का 9.1, छपरा का 6.4, वाल्मीकि नगर का 9.6, दरभंगा का 8.2, सबौर का 9.4, शेखपुरा का 8.6, औरंगाबाद का 5.8, मोतिहारी- 9.5, नवादा का 7.5, पूसा का 9.0 और बांका का 8.0 डिग्री वहीं 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR10 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज