BIHAR
बिहार में आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में अधिक दिखेगा असर; 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में हुए बदलाव कमजोर पड़ने लगा है। पुरवा पवन का प्रवाह लगभग खत्म होने वाला है।अब पछुआ हवा का जोर बढ़ रहा है। जीसके वजह से राज्य के मौसम में परिवर्तन हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी यूपी और इससे सटे बिहार की ओर शिफ्ट हो गया है। इस वजह से बिहार के उत्तर पश्चिमी जिलों पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज तथा उत्तर पूर्वी बिहार के जिलों सुपौल, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हुई, जबकि शेष बिहार में मौसम साफ रहा।
पछ़ुआ और उत्तर पछुआ हवा चलना शुरू हो गया है। जिस कारण शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड में कनकनी बढ़ेगी। इस दौरान घना कुहासा साहिबा लेकिन मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को औसत न्यूनतम तापमान 12-14 जबकि अधिकतम 20-22 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गया में सबसे अधिक कुहासा रहा। सुबह की विजिबिलिटी 400 मीटर थी। पटना में हल्का कुहासा छाया रहा। 9 बजे तक मौसम साफ हो गया। जिससे विमानों के उड़ान पर कोई असर नहीं पड़ा। गुरुवार को जीरादेई में सबसे अधिक ठंड रहा। न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 10 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम मान 3 डिग्री घाट कर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4डिग्री अधिक है। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम होकर 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार में सबसे सर्द गया में गुरुवार को न्यूनतम तापमान बिहार में सबसे अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। इस सीजन में गया का इतना अधिक न्यूनतम पारा रिकॉर्ड नहीं हुआ था वहीं यहां का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान के अनुसार, गुरुवार को गया में आकाश में बादल छाए थे। जिस कारण अधिकतम तापमान नहीं बढ़ा किन्तु न्यूनतम तापमान बढ़ गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 22.5 जबकि न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूर्णिया का अधिकतम पारा 23.4 व न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 34.2 mm दर्ज की गई जबकि लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 28.8, सहरसा के सलखुआ में 30.8, पूर्वी पंचारण के चकिया में 28.6, सीवान के पचरूखी में 25.6, गोपालगंज के हथुआ में 24.2, सुपौल के निर्मली में 24.5, सीवान के सिसवन में 20.8, पश्चिमी चंपारण के रामनगर में 20.6, नवादा के हिसुआ में 20.4, मुंगेर में 18.6 तथा बेगूसराय के साहेबपुर में 19.2 mm वर्षा हुई।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR11 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज