ECONOMIC
2022 में लागू होने जा रहा नया श्रम कानून, हफ्ते में 3 दिन मिलेगी छुट्टी, सैलरी और पीएफ में भी आएगा बदलाव।

न्यू ईयर में श्रम कानून लागू किए जा सकते हैं। श्रम कानून के लागू हो जाने के बाद कर्मचारियों को राहत मिलने वाली है। कर्मचारियों के छुट्टियां, काम करने के घंटे और यहां तक की सैलरी में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। नई श्रम कानून के मुताबिक कर्मचारियों को सप्ताह में केवल चार दिन काम करना होगा तीन दिन अवकाश रहेंगे। नए कानून के मुताबिक 8 घंटे के बदले रोजाना 12 घंटे काम करने होंगे। हालांकि, श्रम मंत्रालय ने पुष्टि कर दी है कि हर सप्ताह कर्मचारियों को 48 घंटे काम करने होंगे।
हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक, नए श्रम कानून में पहले वाले सारे नियम लागू होंगे। सुविधा के अनुसार यह नियम लागू किए जाएंगे। जो 8 घंटे काम करने की अच्छा लगता है उन्हें सप्ताह में 1 दिन अवकाश दिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कम से कम 13 राज्यों ने इस कानूनों के नियमों को तैयार कर लिया है। बता दें कि नया श्रम कानून लागू हो जाने के बाद दफ्तर में काम करने वाले वेतन भोगी कर्मचारी से लेकर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर तबके के लोग भी प्रभावित होंगे।

आगामी वित्तीय वर्ष तक मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और व्यवसाय सुरक्षा तथा स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति पर चार लेबर कोड्स को लागू किया जा सकता है। सभी राज्य अपनी ओर से नियम तैयार करेंगे। अधिकारी बताते हैं कि चार लेवर कोड्स अगले फाइनेंशियल ईयर तक लागू होने की उम्मीद है।
बता दें कि बीते हफ्ते की शुरुआत में ही राज्यसभा में एक सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति पर लेबर कोड के मसौदा नियमों को कम से कम 13 राज्य तैयार कर चुके हैं। जानकार बताते हैं कि कानून के लागू होने के बाद कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन और प्राविडेंट फंड की गणना के तरीके में बड़ा बदलाव आएगा।
नए श्रम कानून में भत्तों को 50 प्रतिशत पर सीमित कर दिया गया है। जिससे एम्प्लॉय के कुल वेतन का 50 प्रतिशत मूल वेतन हो जाएगा। अगर किसी कर्मचारी का सैलरी 40,000 है तो उसका मूल वेतन 20,000 हो जाएगा और बाकी के 20,000 रूपए भत्ते में शामिल हो जाएंगे।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR11 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज