BIHAR
मिथिलावासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सौगात, कमला बलान नदी पर नए बराज का काम शुरू

मिथिलावासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है। सीएम नीतीश ने शुक्रवार को मिथिला वासियों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए परियोजना का शुभारंभ किया। कल सीएम नीतीश मधुबन में थे। सीएम ने कमला बलान नदी पर नए बराज के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने खुद निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीएम नीतीश कुमार ने कमला बलान के बाएं और दाएं प्रतिबंधों पर 80 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण और पक्कीकरण के काम भी शुरू करवा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 1970 में ही कमला नदी पर बियर का निर्माण हुआ था जो आज उतना प्रभावशाली नहीं है। इसीलिए हमलोगों ने यह ऐलान किया कि कमला नदी पर बराज का निर्माण कराया जाएगा और आज इसका कार्य शुरू भी हो गया है। इससे पानी का फ्लो सही रहेगा, नियंत्रित रहेगा और सिंचाई के लिए भी इसकी उपयोगिता होगी।
मधुबनी जिला के जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण कार्य तथा कमला बलान बांया एवं दांया तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य फेज-1 (पिपरा घाट से ठेंगहा पुल तक 80 कि०मी० की लंबाई में) का कार्यारंभ किया।https://t.co/ProbhoHXpM pic.twitter.com/8zXn5bHmsy
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 17, 2021
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नदी के दोनों तरफ बांए और दायें तटबंध को काफी क्षति हुआ था। इसके चौड़ीकरण और पक्कीकरण का काम भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिपराघाट से ठेंगहा पुल तक कुल 80 किमी की लंबाई में तटबंध का उच्चीकरण किया जाएगा। इसके निर्माण की भी शुरुआत हो गई है। सीएम ने कहा कि लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए हमलोग काम कर रहे हैं। पहले बाढ़ राहत का काम नहीं होता था।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR10 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज