BIHAR
बिहार में ठंड बढ़ाएगी पछुआ हवा, इन इलाक़ों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ठंड का व्यापक असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार के दिन भी राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है।
सूबे में सबसे कम तापमान समस्तीपुर पूसा में दर्ज किया गया जहां का तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में पछुआ हवा की गति में बढ़ोतरी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम प्रभावित होने के चलते 16 दिसंबर तक शहर का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

बीते 24 घंटों में राज्य के एक या दो स्थानों पर मध्यम दर्जे का कुहासा भी देखा गया है। धुंध के चलते सबसे कम दृष्टा गया शहर में 500 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रभाव जारी है। आगामी 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं रहने के आसार है। राज के एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के व मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की उम्मीद जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जानकारी दी कि रविवार की अपेक्षाकृत सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फारबिसगंज में दो डिग्री, बांका में 1.6 डिग्री, जमुई में 1.1 डिग्री, नवादा में 1.1 डिग्री, पटना में 0.6 डिग्री, गोपालगंज में 2.1 डिग्री एवं मुजफ्फरपुर में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के बांका में 9.6 डिग्री, पूसा सात डिग्री, पटना 9.4 डिग्री, गोपालगंज 7.8 डिग्री, सिवान में 9 डिग्री, सीतामढ़ी में 8 डिग्री, बेगूसराय में 9.4 डिग्री, गया में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR10 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज