BIHAR
नवादा घाट पुल का निर्माण कार्य शुरू, सहरसा और खगड़िया के लोगों को होगा फायदा

खगड़िया के लोगों को जल्दी एक और सौगात मिलने जा रही है। बागमती नदी के ऊपर नवादा घाट से खरैता घाट पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बाढ़ की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित था। जलस्तर कम हो जाने के बाद निर्माण कंपनी द्वारा निर्माण प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। पुल के बने जाने से दियारा से सटे रोहियार, सरसवा, बुच्चा और ठुठी मोहनपुर सीधे प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कंट्रक्शन कंपनी जिस धीमी रफ्तार से निर्माण कार्य कर रही है। निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। बता दें कि पुल निर्माण की जवाबदेही बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को सौंपा गया है। 507.20 मीटर लंबे पुल में कुल 21 पाया का निर्माण होना है। पुल के निर्माण कार्य में 56 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

पुल के निर्माण होने से खगड़िया के साथ ही सहरसा के लोगों को भी फायदा होगा। फिलहाल प्रखंड मुख्यालय से सहरसा की दूरी 60 से 62 किलोमीटर है जो कि पुल बनने के बाद घटकर 42 किलोमीटर हो जाएगी। दियारा क्षेत्र का विकास भी होगा। सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलने वाला है। अपने खेत में उगाए गए अनाज को किसान डायरेक्ट मंडी में बेच पाएंगे। फिलहाल दियारा क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला है पुल निर्माण के बाद से अपराधिक गतिविधियों पर विराम लगेगी।
- CAREER10 months ago
मात्र 10,000 रु० निवेश कर TATA GROUP का पार्टनर बनने का मिल रहा है मौका, हर महीने होगी मोटी कमाई
- BIHAR10 months ago
बिहार में हो रही है दुनिया की सबसे महँगी सब्जी की खेती, कीमत 82 हजार रुपए प्रति किलो
- CAREER9 months ago
कोल इंडिया में निकली नौकरी, नहीं होगी परीक्षा, शुरुआती सैलरी 80000 रु महीना
- BIHAR10 months ago
बिहार की बेटी शालिनी झा को गूगल दिया 60 लाख रुपये का पैकेज