Connect with us

STORY

भूस्खलन में जान गंवाने वाली डॉ० दीपा शर्मा की आखिरी तस्वीर ने देश को रुलाया

Published

on

कुछ दिनों पहले एक मामला काफी वायरल हुआ था जिस मामले में महिला ने शादी के लिए एक लड़के को मना कर दिया था, उसके बाद लड़के के स्वाभिमान पर बन आई थी और उसने औरतों की ‘बायोलॉजिकल क्लॉक’ के बारे में याद दिलाया था। इस महिला ने Twitter पर इस मामले के बारे बताते हुए पोस्ट डाला था, जो काफी वायरल हुआ था। साथ ही जिस महिला ने ये पोस्ट डाला था, माने जिसके साथ ये मामला हुआ था, वो थीं आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपा शर्मा। जो अब हमारे बीच नहीं रहीं।

आपको बता दें कि डॉक्टर दीपा 34 वर्ष की थीं। जयपुर में रहती थीं। जो कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश घूमने गई थीं उनकी यात्रा का एक पड़ाव किन्नौर भी था। 25 जुलाई दिन रविवार को उन्होंने किन्नौर की खूबसूरती को लेकर 2 ट्वीट किए। इसी के तकरीबन आधा 45 मिनट बाद खबर आई कि किन्नौर में लैंडस्लाइड हो गया है। 9 लोग मारे गए हैं। इन्हीं में शामिल थीं डॉक्टर दीपा। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। ट्विटर पर बीस हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। कई अहम मुद्दों पर दीपा खुलकर अपनी बात भी रखती थीं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता था।

“मैं भारत के उस छोर पर खड़ी हूं जहां तक नागरिकों को जाने की इज़ाज़त है. इस स्थान से आगे करीब 80 किलोमीटर दूर तिब्बत का बॉर्डर है, जिस पर चीन ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है।”

24 जुलाई की शाम को डॉक्टर दीपा शर्मा ने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं, लिखा था :

“जिंदगी प्रकृति के बिना कुछ भी नहीं है।”

डॉक्टर दीपा शर्मा के अलावा 8 और लोगों ने इस हादसे में जा न ले लिया। इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। सेना के एक युवा अधिकारी की भी इस हादसे में जा न चली गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *