सैलानियों के लिए खुला राजगीर जू-सफारी, जाने टिकट शुल्क और टिकट की बुकिंग प्रक्रिया

अब राजगीर आने वाले सैलानी घने जंगलों के बीच जू सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे। बुधवार को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। नालंदा जिला के राजगीर स्थित जू सफारी का सीएम नीतीश ने लोकार्पण किया, जिसके बाद से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। होली से पहले सरकार द्वारा मिले गिफ्ट से लोग बेहद खुश हैं।

बता दें कि देशभर के सैलानी नेचर सफारी में घूमने का आनंद उठा सकेंगे। घर बैठे ही सैलानी इसकी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको rajgirzoosafari.in लिंक पर क्लिक करना होगा उसके बाद टिकट बुकिंग के विकल्प को चुन कर 250 रुपए का भुगतान करना होगा, पेमेंट करते ही टिकट की बुकिंग हो जाएगी। बता दें कि 177 करोड़ रुपए की राशि खर्च कर बने जू सफारी के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। वन विभाग के कर्मचारी के साथ ही जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं।

Pic- Nitish Kumar

जू सफारी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी धर्मों के विकास के लिए राजगीर में काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2019 में 7 दिन राजगीर में बिताया था। इसके बाद से ही वे हर चीज पर काम करते रहें। चाहे वह नेचर सफारी का काम हो, रोपवे का काम हो, पांडू पोखर या घोड़ा कटोरा का काम हो। पर्यटन के लिहाज से हर जगह को विकसित किया जा रहा है।

सीएम नीतीश ने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने नेचर सफारी के संबंध में पीएम को जानकारी दी है। उन्होंने पीएम से कहा था कि जू सफारी का निर्माण करा रहे हैं। शेरों की आवश्यकता पर पीएम मोदी ने भी हामी भरी थी जिसके बाद गुजरात से शेर को राजगीर लाया गया। दूसरे राज्यों से भी और जानवरों के लाने की बातचीत हो रही है। (इस आर्टिकल में चित्रों का प्रयोग सांकेतिक रूप से किया गया है।)

Join Us

Leave a Comment