वंदे भारत ने बनाया रिकॉर्ड, केवल सेकंड में पकड़ी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार बुलेट ट्रेन को भी पछाड़ा।

भारत में बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में बुलेट ट्रेन की रफ्तार को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो साझा कर जानकारी दी है कैसे देश की इस ट्रेन ने रफ्तार पकड़ने के मामले में बुलेट ट्रेन को पछाड़ दिया है।

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, इंडिया की सेमी हाई स्‍पीड वंदे भारत ट्रेन केवल 52 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, जापान में निर्मित बुलेट ट्रेन को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 55 सेकंड का टाइम लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि वंदे भारत ट्रेन 180किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही है। इसके बावजूद गिलास में भरा पानी नहीं छलक रहा।

रेल मंत्री ने मेड इंडिया कैप्‍शन के साथ बताया कि ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर के पार जाने के बाद भी गिलास का पानी बाहर नहीं आ रहा। यह देश की एडवांस्‍ड टेक्नॉलॉजी का नायाब नमूना है। हमारी वंदे भारत ट्रेन देश में पूरी तरह डिजाइन और निर्मित है। ट्रेन की रफ्तार का यह ट्रायल राजस्‍थान के कोटा से नागदा रेलवे स्‍टेशन तक किया गया, जहां ट्रेन ने कई दफा 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ी।बता दें कि वीडियो में दौड़ती ट्रेन के भीतर मोबाइल फोन की स्‍क्रीन पर स्‍पीडोमीटर से ट्रेन की रफ्तार नापी गई है। दिखाया है कि ट्रेन की रफ्तार स्‍पीडोमीटर पर 180 किमी प्रति घंटे से लेकर 183 किमी की रेंज में दिख रही है।

बताते चलें कि वंदे भारत एक्‍सप्रेस को 18 के नाम से भी जाना जाता है, यह इंडिया की सेमी हाईस्‍पीड इंटरसिटी ईएमयू ट्रेन है। और मार्च, 2022 से इंडियन रेलवे इसे दो मार्ग पर चला रही है। एक दिल्‍ली से शमाता वैष्‍णों देवी कटरा के बीच चलती है और दूसरी नई दिल्‍ली से वाराणसी के बीच चलती है। यह पूरी तरह इंडिया में विकसित इसमें सेल्‍फ प्रोपेल्‍ड इंजन लगाए गए है, जो कोच में जुड़ा हुआ है। इसके सभी गेक ऑटोमेटिक हैं और बोगियों में लगी चेयर 180 डिग्री पर रोटेट होती हैं।

Join Us