लोगों पर महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जाने नया रेट और कब होगा लागू

सरकारी तेल कंपनियों भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गैस सिलेंडर की कीमतों में पुन: तगड़ी बढ़ोतरी की है। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुआ है जिसका डायरेक्ट असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रहा है।

देश के अधिकांश दूसरे राज्यों के तुलना में बिहार के तमाम शहरवासियों को महंगे कीमत का खामियाजा भुगतना होगा। मंगलवार तक पटना के लोग 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 1101 रुपए में खरीद रहे थे। इस, सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और सबसे ज्यादा उपयोग भी इसी सिलेंडर का होता है।

प्रतीकात्मक चित्र

खबर के मुताबिक गैस और तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के रूप में 50 रुपए की वृद्धि की है। बुधवार से यह रेट लागू हो गया ‌है। बता दें कि सरकारी गैस और तेल कंपनियां प्रतिदिन डीजल और पेट्रोल की कीमत तय करते हैं, लेकिन महीने में दो या तीन दफा गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है। लेकिन अचानक से कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में वृद्धि कर दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में पिछले हफ्ते मोटी बढ़ोतरी हुई थी।

बता दें कि नया रेट लागू हो जाने के बाद 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर की कीमत 1151 रुपए हो गए हैं। मालूम हो कि एलपीजी के रेट में राज्य की सरकार अपने-अपने हिसाब से टैक्स चार्ज करती है, जिसके चलते कीमत भी बदली रहती है। दिल्ली के लोगों को इसी सिलेंडर के 1053 रूपए देने होंगे। पांच किलो वाले गैस सिलेंडर के रेट भी तेल कंपनियों ने बढ़ाए हैं। अब प्रति सिलेंडर 18 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। डाक्टर रामनरेश सिन्हा ( महासचिव, बिहार एलपीजी वितरक संघ) ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में थोड़ी सी राहत दी गई है।

Join Us