रॉयल एनफील्ड की यह महंगी बाइक, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, जानिए डिटेल्स।

रॉयल एनफील्ड बाइक्स की इंडिया के लोगों में अलग ही क्रेज है। इस कंपनी की 350 सीसी सेगमेंट में बाइक सबसे अधिक खरीदी जाती हैं। इसके साथ ही कंपनी 650 सीसी की Continental gt 650 की बिक्री करती है। लेकिन क्या आप जानते है रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक महंगी बाइक कौन है और उसकी क्या कीमत है। हाल ही में इंटरनेट पर एक मोडिफाइड रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल सामने आई है। इस बाइक की प्राइस में महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन या फिर हुंडई क्रेटा जैसी महंगी एसयूवी को खरीद डालें। इस बाइक की प्राइस 13 लाख रुपये है।

BikeWithGirl नाम के यूट्यूब चैनल ने रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का वीडियो डाला है। जबकि बेंगलुरु के Grese House Customs ने इस बाइक को मोडिफाई किया है। बाइक को सबसे स्पीड ड्रैग बाइक बनाने का प्रयास किया गया है। बाइक की अधिकतम रफ़्तार प्रति घंटा 174 किमी तक है। इस बाइक ने एक ड्रैग रेस में डुकाटी 848 को पछाड़ दिया।

इसके इंजन से मोडिफिकेशन की शुरुआ की गई। जहां स्टैंडर्ड जीटी 650 की कैपिसिटी 48bph के पास है, वहीं इस बाइक की कैपिसिटी को बढ़ाकर 62Bph किया गया। बाइक का वजन कम करने हेतु इसमें कई चेंजिंग किए गए। फुली फेयर्ड डिजाइन आगे से इसे दिया गया है। टायर्स से लेकर एग्जॉस्ट तक को चेंज किया गया है। इसमें टाइटेनियम बोल्ट का उपयोग किया गया है, जो वजन में काफी हल्के होते हैं। बाइक का वजन 208 केजी से 160 किलोग्राम रह गई।

Join Us