रेलवे भर्ती बोर्ड 35 हज़ार से ज्यादा खाली पदों पर करेगा बहाली, जाने कब से बहाली शुरू होने की है संभावना।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड मार्च, 2023 तक 35,281 पदों पर बहाली करेगा। गुरुवार को आरआरबी के चेयरपर्सन ने अलग-अलग परिणामों की संभावित तारीखें जारी कीं है। फिलहाल देशभर में 21 आरआरबी के द्वारा बहाली प्रक्रिया की जा रही है। नवंबर में 7124 उम्मीदवारों को रेलवे में बहाली होगी।

फिर 161 पदों के लिए जनवरी, 2023 के मध्य में आरआरबी के द्वारा अंतिम नतीजे जारी किए जाएंगे। फरवरी के पहले ही सप्ताह में इन उम्मीदवारों का कागजात सत्यापन किया जायेगा। आरआरबी की ओर से चौथे सप्ताह में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। जनवरी, 2023 के चौथे सप्ताह में 4940 पदों के लिए अंतिम नतीजे जारी होंगे। फरवरी के मध्य में दस्तावेज सत्यापन और मार्च, 2023 के पहले ही सप्ताह में नियुक्ति पत्र दी जायेगी।

आरआरबी के द्वारा 5663 पदों के लिए फरवरी के दूसरे सप्ताह में अंतिम नतीजे जारी किए जाएंगे और चौथे सप्ताह में कागजातों का सत्यापन तथा फिजिकल टेस्ट होगा। मार्च 2023 के आखिर में नियुक्ति पत्र दी जाएगी।

यहां बहाली विभिन्न एनटीपीसी ग्रेजुएट और गैर ग्रेजुएट पदों पर हो रही है। अलग-अलग पदों के लिए दूसरे लेवल का कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा भी हो चुका है और लेवल छह और चार की दूसरी लेवल एक्जाम के नतीजे आ गए हैं। लेवल पांच ओर दो का कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 12 अगस्त को हो गया है। आरआ,रबी गुवाहाटी के द्वारा एग्जाम 8 अक्टूबर को आयोजित किया जा चुका है इससे पहले फेज में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया जारी है।

Join Us