मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर, अखाड़ाघाट के समानांतर बनेगा पुल, खर्च होंगे 42.77 करोड़

मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए गुड न्यूज है। शहर में बहुत जल्द अखाड़ाघाट पुल के समानांतर एक और उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय सड़क निधि योजना से निर्माण होने वाले इस पुल को हरी झंडी मिलने के साथ ही राशि पर भी मुहर लग गई है। 42.77 करोड़ रुपए के लागत से 600 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा।

35 साल बाद जिले की आबादी और बढ़ने वाले यातायात दबाव के मद्देनजर पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल को हरी झंडी मिलने के साथ ही 1 किलोमीटर के अंतराल में बूढ़ी गंडक से शहर को जोड़ने वाली तीन बड़ी पुल हो जायेगी। चंदवारा में पुल निर्माण अंतिम दौर में है। काफी दिनों से आप रोज रोड का मामला लटका हुआ है, इसके बाद यह आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

अखाडाघाट पुल

जिला प्रशासन ने लगातार बढ़ते ट्रैफिक लोड को देखते हुए पुल बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपा था। फिर पुल निर्माण निगम में मिट्टी जांच की थी। पुराने पुल की स्थिति संकीर्ण और आउटडेटेड हो गई है‌।

रोजाना अखाड़ाघाट पुल पर जाम की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। त्योहार और लग्न के दिनों में तो पुल से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। गाड़ियों की लंबी कतार में स्कूल की बस व एंबुलेंस तक जद्दोजहद करती रहती है। हालात यह हो जाता है कि पैदल पुल पार करना भी मुश्किल हो जाता है। जीरोमाइल की तरफ से आने वाले लोग तीन चार किमी का चक्कर लगाकर दादर पुल बैरिया के रास्ते शहर में आते हैं। उत्तर पूर्वी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए यह पुल काफी मददगार साबित होगा।

राज्य सरकार के पथ परिवहन मंत्री नितिन नवीन कहते हैं कि अखाड़ा घाट के समानांतर पुल निर्माण हेतु केंद्र सरकार द्वारा राशि स्वीकृत कर दी गई है। पुल का निर्माण 42.77 करोड़ रुपए की राशि खर्च कर होगा। जल्द ही चंदवारा पुल को भी चालू किया जाएगा।

Join Us