मुंगेर जिलें में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिवरफ्रंट व नौका बिहार को मिली मंजूरी, टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण

मुंगेर में पर्यटन विकास की संभावना को देखते हुए सरकार लगातार पहल कर रही है। अब जल्द ही रिवरफ्रंट और नौका विहार का कार्य शुरू हो जाएगा। इसे मंजूरी मिल गई है। रविवार को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सह नमामि गंगे परियोजना के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार तिवारी मुंगेर पहुंचे। उन्होंने गंगा घाट और किला क्षेत्र का मुआयना किया। नाव से दोमंठा घाट से लालदरवाजा घाट का निरीक्षण किया।

मुख्य अभियंता निरीक्षण के दौरान दैनिक जागरण को बताया कि मुंगेर में पर्यटन विकास की संभावना को देखते हुए रिवरफ्रंट और किला क्षेत्र के खाइ में नौका विहार की योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मुंगेर आए हैं। निरीक्षण करने के बाद वे कंसलटेंसी एजेंसी के साथ इसका डीपाआर तैयार करेंगे। निरीक्षण के समय उनके साथ प्रभारी नगर आयुक्त बिद्यानंद सिंह, डीडीसी संजय कुमार, नगर प्रबंधक अवध किशोर सिंह सहित नमामी गंगा परियोजना के सहायक अभियंता कनीय अभियंता उपस्थित रहें।

प्रतीकात्मक चित्र

मुंगेर किला का निरीक्षण कर रहे डीपीआर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव नरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि मुंगेर के प्राचीन किला के जीर्णोद्धार को लेकर भी सरकार ने योजना बनाई है। पर्यटन विभाग की टीम ने गत दिनों इसका अवलोकन कर सरकार को रिपोर्ट भेजा है। शीघ्र ही काम शुरू हो इसके लिए डीपीआर जल्द ही बनाया जाएगा। वहीं, विशेष सचिव ने मुंगेर नगर निगम के 45 वार्डों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य में जुटी एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क साध कार्य प्रगति का जायजा लिया और कई दिशा-निर्देश दिए। ( किस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र प्रतीकात्मक हैं।)

Join Us

Leave a Comment